CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Deo Sai : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Vishnu Deo Sai : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

By Newsdesk Admin
10/01/2026
Share
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai

सीजी भास्कर, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) विगत दिवस राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर द्वारा आयोजित (Cosmo Trade and Build Fair Expo 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी और राज्य सरकार उद्योग एवं व्यापार को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। व्यापार जगत को सशक्त बनाने और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में कटौती की गई है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। जीएसटी सुधारों (GST Reforms) के चलते कई वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है और कर प्रक्रिया को भी पहले की तुलना में अधिक सरल बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति (New Industrial Policy Chhattisgarh) को देश-विदेश में सराहना मिल रही है। प्रदेश को अब तक लगभग आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। ये निवेश प्रस्ताव हर सेक्टर से जुड़े हैं और इनमें से कई परियोजनाओं पर धरातल पर कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। राज्य सरकार का विशेष फोकस रोजगार सृजन (Employment Generation) पर है। नई उद्योग नीति के तहत एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमियों को विशेष इंसेंटिव देने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रोटरी क्लब और उद्यमियों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण रहेगी। रोटरी क्लब न केवल उद्यमिता को बढ़ावा देता है, बल्कि परोपकार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो मध्य भारत का सबसे बड़ा एक्सपो (Cosmo Trade and Build Fair Expo 2026) है, जिसमें 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं और इस विशाल आयोजन का लाभ निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

इस अवसर पर रायपुर सांसद (Brijmohan Agrawal) ने कहा कि मुख्यमंत्री (Vishnu Deo Sai) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्य को लगभग आठ लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलना प्रदेश की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह एक्सपो अपने 16वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और रोटरी क्लब सेवा भावना से जुड़ी संस्था है, जिसने पोलियो निर्मूलन जैसे अभियानों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (Vishnu Deo Sai) ने मोबाइल आई क्लीनिक की एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया तथा महिला उद्यमियों पर केंद्रित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (Rakesh Chaturvedi), (Ram Garg), रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर के सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

बीबी से शराब पीने के लिए पति ने मांगा रूपया, नहीं देने पर 60 फुट ऊंचे टावर पर जा चढ़ा, बोला – “रूपया दे वरना कूद जाऊंगा” पढ़िए शराब के लिए छत्तीसगढ़ के इस जिले का हाईवोल्टेज ड्रामा
Marriage Pretext Rape Accused Arrested : दवा खिलाकर कराया गर्भपात
Raipur Drug Trafficking Case : ट्रक में छिपाकर बेच रहे थे हेरोइन, पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, लाखों रुपये की हेरोइन जब्त
Raipur Cyber Fraud : रायपुर में ‘डिजिटल डकैती’, बैंक अधिकारी बनकर महिला का मोबाइल हैक किया, खाते से पार किए 5.78 लाख रुपये
Golbazar Chain Snatching Case : मासूम बच्ची को बनाया शिकार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?