CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rikesh Sen MLA : विधायक रिकेश की त्वरित पहल : हीमोफीलिया पीड़ित छात्र के लिए उपलब्ध कराया जीवनरक्षक इंजेक्शन

Rikesh Sen MLA : विधायक रिकेश की त्वरित पहल : हीमोफीलिया पीड़ित छात्र के लिए उपलब्ध कराया जीवनरक्षक इंजेक्शन

By Newsdesk Admin
11/02/2026
Share
Rikesh Sen MLA
Rikesh Sen MLA

सीजी भास्कर, 11 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हीमोफीलिया से पीड़ित एक छात्र की मदद के लिए त्वरित कदम (Rikesh Sen MLA) उठाया है। भिलाई टाउनशिप निवासी कक्षा दसवीं के छात्र आरूष के लिए विधायक ने तत्काल हीमोफीलिया बी (फेक्टर-9) का जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराया और उसे छात्र की माता बी. शारदा पखाले को सौंपा।

Contents
  • 17 फरवरी से शुरू होनी हैं बोर्ड परीक्षाएं
  • अस्पताल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश
  • विधायक का बयान : Rikesh Sen MLA

आरूष हीमोफीलिया बी नामक गंभीर आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित है, जिसमें शरीर में खून जमाने वाले क्लॉटिंग फैक्टर-9 की कमी होती है। ऐसी स्थिति में मामूली चोट लगने पर भी रक्तस्राव रुकने में दिक्कत होती है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव, असहनीय दर्द और अंगों के क्षतिग्रस्त होने तक का खतरा बना रहता है। समय पर इंजेक्शन न मिलने पर मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है।

हीमोफीलिया फेक्टर-9 से पीड़ित छात्र के परिजनों को इंजेक्शन प्रदान करते विधायक रिकेश सेन

17 फरवरी से शुरू होनी हैं बोर्ड परीक्षाएं

छात्र आरूष की कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने (Rikesh Sen MLA) वाली हैं। परीक्षा से ठीक पहले इंजेक्शन की अनुपलब्धता के कारण पूरा परिवार मानसिक तनाव में था। परिजनों ने जब इस गंभीर समस्या से विधायक रिकेश सेन को अवगत कराया, तो उन्होंने बिना देरी किए मामले को प्राथमिकता दी और तत्काल इंजेक्शन की व्यवस्था कर परिवार को राहत पहुंचाई।

अस्पताल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश

विधायक सेन ने केवल तात्कालिक सहायता तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए ठोस कदम भी उठाए। उन्होंने सुपेला शासकीय अस्पताल के सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रभारी से सीधे चर्चा कर हीमोफीलिया फेक्टर-9 इंजेक्शन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी हीमोफीलिया पीड़ित को इलाज के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए और आवश्यक दवाएं अस्पताल में हमेशा उपलब्ध रहें।

विधायक का बयान : Rikesh Sen MLA

इस मौके पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि “जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता (Rikesh Sen MLA) है। विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करना हमारा दायित्व है। हमारी कोशिश है कि आरूष बिना किसी शारीरिक कष्ट के अपनी परीक्षा दे सके और आगे बढ़े।”

विधायक की इस मानवीय पहल से छात्र के परिजनों ने गहरा आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र में भी इस संवेदनशील कदम की सराहना हो रही है, जहां लोग इसे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी और मानवीय सोच का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

President Police Medal Chhattisgarh : वीरता और सेवा की पहचान, 10 पुलिसकर्मी सम्मानित
CG Health Alert : शादी के भोज के बाद 44 ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य अमला मौके पर तैनात; कोसमी में जारी इलाज
Naya Raipur Nakti Village Demolition : 1930 की चकबंदी रिपोर्ट से 2024 के सरकारी पत्र तक…
No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर
Raipur Illegal Liquor News: गंज मंडी में देर रात कार्रवाई, 3.40 लाख नकद और शराब का जखीरा जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?