CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर के क्लब में बिल को लेकर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप; शीशा और गमले तोड़े

बिलासपुर के क्लब में बिल को लेकर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप; शीशा और गमले तोड़े

By Newsdesk Admin
22/09/2026
Share

10 हजार के बिल को लेकर हुआ विवाद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक क्लब में बिल चुकाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने करीब 10 हजार रुपए के बिल को लेकर हंगामा किया और महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की। घटना में कर्मचारी के सिर में चोट आई। इसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले भी तोड़ दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एक होटल के क्लब की बताई गई है। सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान क्लब के सर्विस विभाग में काम करती हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी।

बिल मांगने पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप

बताया गया कि युवती ने टेबल नंबर 26 पर बैठकर बीयर, शराब और खाने-पीने का ऑर्डर किया। बिल करीब 10 हजार रुपए का बना। युवती ने पूरी राशि पर आपत्ति जताते हुए सिर्फ अपने खाने-पीने का बिल मांगा। इसके बाद करीब 5 हजार रुपए का दूसरा बिल दिया गया।

आरोप है कि इसके बाद भी युवती भुगतान करने में टालमटोल करती रही। कर्मचारी अंजना ने जब दोबारा बिल चुकाने के लिए कहा तो वह कथित तौर पर गुस्सा हो गई और बाहर जाने लगी। रोकने पर उसने अंजना के बाल पकड़कर खींचे और मारपीट की। इससे कर्मचारी के सिर में चोट आई। इसके बाद क्लब के वॉशरूम का शीशा और कुछ गमले तोड़ने का भी आरोप है।

पुलिस के पहुंचने के बाद कार से चली गई

क्लब में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बावजूद वह नहीं मानी और बिना बिल चुकाए कार से वहां से चली गई। मामले में कर्मचारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना से जुड़े वीडियो में युवती को क्लब कर्मचारियों के साथ विवाद करते और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Fireman Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में फायरमैन भर्ती शुरू, 13 जुलाई को होगी परीक्षा
जल संसाधन विभाग में बड़ा खुलासा, 23 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, एफआईआर दर्ज होगी
Rose Farming Success : खेत में खिले गुलाब, बैंक खाते में 10 लाख! जानिए कैसे
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Sachiv Suspended : स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सचिव निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजीडेंसी के मकान…

मां दंतेश्वरी मंदिर की 11 दान पेटियां खुलीं, 21.62 लाख रुपए नकद मिले; सोने-चांदी के आभूषण भी निकले

  दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की 11…

Kalki 2 Shooting Update
Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

Kalki 2 Shooting Update : इसी साल फरवरी…

बिलासपुर के क्लब में बिल को लेकर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप; शीशा और गमले तोड़े

10 हजार के बिल को लेकर हुआ विवाद…

Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?