CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishrampur Protest : विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का उग्र आंदोलन, टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर बैठे

Vishrampur Protest : विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का उग्र आंदोलन, टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर बैठे

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share
Vishrampur Protest
Vishrampur Protest

सीजी भास्कर, 27 मई : सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस के प्रदर्शन (Vishrampur Protest) को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी ने पूरे घटनाक्रम को और राजनीतिक रूप से अहम बना दिया है। कांग्रेस ने साफ कहा है कि जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट की एफआईआर वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Contents
  • एक मंच पर दिखे कांग्रेस के दिग्गज नेता
  • भूपेश बोले- चुनाव प्रभावित करने हो रही कार्रवाई
  • दूसरे पक्ष पर भी दर्ज हुई एफआईआर
  • क्या है पूरा मामला

एक मंच पर दिखे कांग्रेस के दिग्गज नेता

कांग्रेस में चल रही अंदरूनी बयानबाजी के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन (Vishrampur Protest) ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल और दीपक बैज एक ही मंच पर नजर आए। आंदोलन स्थल से शिवनंदनपुर नगर पंचायत की चुनावी सभा तक तीनों नेता एक ही वाहन में पहुंचे, जिससे संगठनात्मक एकजुटता दिखाने की कोशिश भी साफ दिखाई दी।

टीएस सिंहदेव ने नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर को कानूनन गलत बताते हुए प्रशासन को कार्रवाई के लिए शाम तक का अल्टीमेटम दिया था। कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया।

भूपेश बोले- चुनाव प्रभावित करने हो रही कार्रवाई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रभावित करने के लिए कांग्रेस नेताओं पर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सब कुछ याद रखेंगे और समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

दूसरे पक्ष पर भी दर्ज हुई एफआईआर

कांग्रेस की प्रमुख मांगों में दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई शामिल थी। विश्रामपुर पुलिस ने नरेंद्र जैन की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ धारा 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर इसे आंदोलन की पहली जीत बताया।

आंदोलन स्थल पर देर रात तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी भीड़ बनी रही। कई कार्यकर्ता भूख हड़ताल में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के बीच चुनावी विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद नरेंद्र जैन को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस शिकायत में कहा गया है कि नरेंद्र जैन ने कटार दिखाकर धमकी दी थी, हालांकि अब तक कथित हथियार बरामद नहीं हो सका है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है और (Vishrampur Protest) अब प्रदेश की बड़ी राजनीतिक लड़ाई में बदलता दिखाई दे रहा है।

 

Mahesh Kashyap : सांसद बनने के बाद भी नहीं छूटा जमीनी जुड़ाव, मानसून आते ही खेतों में हल जोतते नजर आए सांसद
Budget Cabinet Meeting Chhattisgarh : बजट से पहले सदन में कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम साय की अगुवाई में मंथन
Chhattisgarh Paddy Procurement 2025 : किसानों को बड़ी सौगात, अब 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी धान खरीदी – सीएम साय का ऐलान
जैसे सूरज पूरब से उगता है वैसे ही…, तेजस्वी यादव के CM फेस के सवाल पर RJD नेता दी बड़ी मिसाल
उद्धव-राज फिर साथ-साथ: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के विरोध में उतरे चचेरे भाई, राउत बोले- ‘जनता की भलाई के लिए आए हैं’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hanuman Ansh Movie Review
Hanuman Ansh Movie Review : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 32 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Hanuman Ansh Movie Review : हर दिन काम…

Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया
Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया

मैनपाट में नदी हादसा (Mainpat River Accident) सामने…

Bhilai Murder : लिफ्ट के विवाद में युवक की हत्या, दो स्कूटी से भागे आरोपी
Bhilai Murder : लिफ्ट के विवाद में युवक की हत्या, दो स्कूटी से भागे आरोपी

भिलाई में युवक की हत्या (Bhilai Murder) से…

TS Singhdeo : बिलासपुर हिंसा पर बरसे सिंहदेव, बोले- पुलिस ने देर की
TS Singhdeo : बिलासपुर हिंसा पर बरसे सिंहदेव, बोले- पुलिस ने देर की

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव…

भारत की पहचान विविधता में एकता, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने भारतीय समुदाय को दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?