CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देखिए विडियो दुपट्टे के पीछे छिपा हत्यारा चेहरा, नागपुर से आकर भिलाई में नानी की हत्या करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार, नानी को मार स्कूटी ले हुईं थीं फरार, लूटे गए 4 लाख के सोने चांदी के जेवरात जब्त

देखिए विडियो दुपट्टे के पीछे छिपा हत्यारा चेहरा, नागपुर से आकर भिलाई में नानी की हत्या करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार, नानी को मार स्कूटी ले हुईं थीं फरार, लूटे गए 4 लाख के सोने चांदी के जेवरात जब्त

By Newsdesk Admin
15/08/2024
Share


सीजी भास्कर, 15 अगस्त। 17 दिन पहले राजप्रीत सिंह निवासी एलआईजी 608 हाउसिंग बोर्ड में मर्ग इंटीमेशन दर्ज किया गया था कि इनकी बुआ की बेटी अतिन्दर शाहनी पति अमर शाहनी (56 वर्ष) अपने पुरई स्थित फ्लैट में अकेली रहती थी। उनका मकान 24 जुलाई से बंद है और ताला लगा है। मोबाईल से बात नहीं होने पर जाकर ताला खुलवाकर देखने पर पता चला कि उसकी मृत्यु करीबन 4-5 दिन पूर्व हो चुकी है। पूरे शरीर में कीड़ा लग चुका है। मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मृतिका की मृत्यु संदेहास्पद होने से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

नानी की हत्या करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार


एसपी दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण देवव्रत सिरमौर एवं एसडीओपी पाटन आशीष बंछोर के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उत्तई विपिन रंगारी को प्रकरण की गंभीरता से जांच किये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये। मर्ग जांच के दौरान मृतका की बहन एवं बहू से पुछताछ से पता चला कि मृतिका की लड़की जो नागपुर में ब्याह होकर गई थी, उसकी दोनों बेटियां दीपजोत कौर एवं उसकी छोटी बहन द्वारा पूर्व में मृतिका जो इनकी नानी थी, उसे रूपये पैसे दी नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी दिया था। मृतिका के नातीनों पर संदेह के आधार पर उत्तई पुलिस द्वारा टीम गठित कर नागपुर रवाना हो मृतिका की नातीनों से पूछताछ की गई। पहले तो दोनों बहनों ने पुलिस को गुमराह करते हुए भ्रामक बयान दिया। जिस पर पुलिस द्वारा सख्ती से वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना का खुलासा किया कि दोनों बहनों द्वारा अपराधिक षड़यंत्र कर लूट की योजना बनाकर 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बैठकर दुर्ग आयीं। वहां से ऑटो कर दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी नानी के घर कुबेर अपार्टमेंट पुरई पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर नानी द्वारा दरवाजा खोलते ही बड़ी नातीन दीपजोत कौर अपनी नानी के मुंह को अपने हाथों से दबाकर अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर मृतका का हाथ पैर अपने दुपट्टा से बांध कर मुंह में तकिया दबाकर तथा स्टील के पानी बॉटल से सिर में वार कर हत्या कर मृतिका के शरीर में पहने गहने, मोबाईल एवं आलमारी में रखे मृतिका के गहने, नगदी रकम करीबन 30-40 हजार रूपये, घर का कागजात, एटीएम कार्ड, बैंक का पासबुक, घर जमीन का रजिस्ट्री पेपर, एफ.डी. पेपर, कार तथा एक्टीवा की चाबी लेकर दोनों बहनें फ्लैट से बाहर निकलीं और घर के मुख्य दरवाजा में सेंटर लॉक कर नीचे खड़ी मृतका की एक्टीवा वाहन कमांक सीजी 07 बीएल 4953 को लेकर वहां से सीधे राजनांदगांव चली गईं। राजनांदगांव में स्कूटी को बस में डलवाकर दोनों बहनें नागपुर चली गयीं। नागपुर पहुंचकर एक्टीवा को रेल्वे पटरी किनारे खड़ी कर दिया। उक्त एक्टीवा को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। मृतिका के सोने के हार, ब्रेसलेट, सोने का चैन, एक जोड़ी झुमका एवं मोबाईल को अपने पहचान के व्यक्ति के पास रखवा दिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 332(2), 309(6), 61(2), 3(5) कायम कर मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों के घर में मृतका के गहने, एटीएम एवं जमीन का कागजात बैंक का पासबुक सभी सामान को जप्त कर कब्जा लेकर मुल्जिम को थाना उतई लाया गया। आरोपीगणों के निशानदेही पर घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल को रिकंस्ट्रक्ट किया गया एवं हत्या में प्रयुक्त तकिया एवं स्टील की पानी बॉटल को जब्त किया गया। आरोपी दीपजोत कौर संधु पिता बलजिंदर सिंह (18 वर्ष) निवासी बाबा लक्ष्मण अपार्टमेंट अबाडे बाबू चौक पलैट नंबर 302 तीसरा माला थाना पांच पावली जिला नागपुर शहर महाराष्ट्र एवं विधि से संघर्षरत् बालिका के जुर्म स्वीकार करने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय जुर्म का होने एवं विवेचना अपूर्ण होने से आरोपियों को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया तथा अपचारी बालिका को बाल सुधार गृह भेजा गया। विधि से संघर्षरत बालिका से एक सोने की चैन लॉकेट, सोने का अंगूठी, एक जोड़ी सोने का झुमका, दो नग सोने की फुल्ली, एक ब्रेसलेट जिसमें 8 नग सोने का दाना लगा हुआ है, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी का ब्रेसलेट, एक नग चांदी का सिक्का, कार की आरसी बुक, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आयुष्मान कार्ड, आईडीबीआई बैंक की एफडी एक लाख का, गैस का रजिस्ट्रेशन पेपर जब्त हुआ है।

Bilaspur Group Clash : दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लोग घायल
भिलाई की ग्रीन वैली में सूने फ्लैट का ताला तोड़ कैश और जेवरात ले उड़े चोर, शिक्षा विभाग से रिटायर्ड कर्मी के घर को बनाया निशाना
Chain Theft : कथा के बीच कैसे गायब हुईं सोने की चेन, कलश यात्रा में महिलाओं ने जताया बड़ा शक
बड़ी खबर : 1 अप्रैल से 19 शहरों में 47 शराब दुकानें होंगी बंद, शराब बिक्री पर 🚫 रोक, नई शराब नीति में ‘लो अल्कोहलिक बेवरेज बार’
Mungeli Police Staff Shortage ने बढ़ाई चिंता, आधे पद खाली, कानून-व्यवस्था पर असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?