CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हमारे पास परमाणु भी है, जो जरूरी हो PM मोदी वो करें, पाकिस्तान को हिलाने वाले फारूक अब्दुल्ला के इरादे

हमारे पास परमाणु भी है, जो जरूरी हो PM मोदी वो करें, पाकिस्तान को हिलाने वाले फारूक अब्दुल्ला के इरादे

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए अटैक के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को जमकर घेरा। साथ ही पाकिस्तान को सख्त चेतावनी भी दी और बता दिया कि भारत उनके हर दांव का सामना करने के लिए तैयार है।

Contents
  • फारूक अब्दुल्ला ने किया PM का सपोर्ट
  • पीएम को जो जरूरी लगे वो करें
  • पाकिस्तान की नापाक साजिशों का इतिहास
  • पहलगाम में हुआ अटैक :

पाकिस्तान को हिलाने वाले अपने दावे सामने रखते हुए फारूक अब्दुल्ला ने भारत की परमाणु ताकत का जिक्र किया। पाकिस्तान की तरफ से जहां परमाणु ताकत होने का जिक्र किया जा रहा है, इस पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि परमाणु ताकत हमारे पास भी है और पड़ोसी देश से पहले से हमारे पास यह शक्ति है।

फारूक अब्दुल्ला ने किया PM का सपोर्ट

अटैक के बाद फारूक अब्दुल्ला साफ तौर पर पीएम मोदी के समर्थन में खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन है। इसी के साथ पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने इस बात को भी कहा कि जो जरूरी हो पीएम मोदी वो करें।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री को अपना पूरा समर्थन दिया है। उसके बाद हमसे कोई सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए।

पीएम को जो जरूरी लगे वो करें

परमाणु शक्ति होने के पाकिस्तान के बार-बार दावे का जवाब देते हुए उन्हेंने कहा, हमारे पास भी परमाणु शक्ति है और यह उनसे पहले ही हमारे पास थी।

पाकिस्तान की नापाक साजिशों का इतिहास

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक हमले के बाद हर भारतीय का खून खोल रहा है। इसी के चलते पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों के इतिहास को लेकर कहा कि हर बार जब भी दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है और किसी नापाक साजिश को अंजाम दिया जाता है तो इसकी शुरुआत पाकिस्तान की तरफ से ही की जाती है।

मुंबई हमला हुआ तब भी पाकिस्तान की तरफ से किया गया था और यह साबित हो गया है। पठानकोट हमला भी पाक की तरफ से किया गया था। उरी हमला भी उन्हीं की तरफ से किया गया था।

उन्होंने कहा कि भारत इसमें शामिल नहीं था, लेकिन जब भारत ने पाकिस्तान की हरकतों का जवाब दिया और एक्शन लिया तो पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर पाकिस्तान दोस्ती रखना चाहता है तो इस तरह की हरकतें उसको रोकनी होगी, लेकिन अगर वो दुश्मनी रखना चाहते हैं, तो हम इस के लिए भी तैयार हैं और वो भी।

पहलगाम में हुआ अटैक :

पुलवामा अटैक के बाद एक बार फिर पहलगाम अटैक ने पूरे देश को शोक में डूबा दिया। जहां एक तरफ सभी लोग शोक में थे, वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश के प्रति सभी का खून खौल गया।

पाकिस्तान की नापाक साजिश ने कई घरों को उजाड़ कर रख दिया. हाथ की मेहंदी फीकी पड़ने से पहले सुहाग उजड़ गया और पहलगाम की यात्रा जिंदगी की आखिरी यात्रा बन गई।

इस अटैक में 26 लोगों की मौत हुई, जिन पर बेरहमी से गोलियां बरसाई गई और मौत के घाट उतार दिया गया। इस अटैक के बाद भारत ने भी सख्त कदम उठाए हैं और पड़ोसी देश को आंख दिखाई है।

युवक ने स्टेटस अपलोड कर कहा – “मेरी पत्नी धोखेबाज है इसलिए मरने जा रहा” 🛑 रेल्वे ट्रेक पर लगाई छलांग, टांग टूटी, पुलिस पहुंची, अस्पताल में कराया भर्ती, नहीं बची जान
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर सीधा हमला: “राष्ट्रीय स्तर पर हो रही गड़बड़ी, अब हमारे पास पुख्ता सबूत”
Nakti Bulldozer Action Protest : नकटी कांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, CM हाउस घेराव तक आंदोलन की तैयारी
AI in Chhattisgarh Schools : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में ‘AI’ का शंखनाद, वाधवानी संस्थान के साथ मिलकर बच्चों की पढ़ाई निखारेगा शिक्षा विभाग
चप्पल से निकला 3.86 करोड़ का सोना, एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?