CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फोन पे चेक करने के चक्कर में वेल्डर से ठगे 43 हजार रुपए…

फोन पे चेक करने के चक्कर में वेल्डर से ठगे 43 हजार रुपए…

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई |

खंडवा में वेल्डिंग का काम करने वाला एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। ठग ने खुद को फोन पे कंपनी का मैनेजर बताकर कहा कि आपके खाते से पैसे निकल रहे है, पूरा अकाउंट खाली हो रहा है। यदि इसे तत्काल रोकना है तो कॉल डिस्कनेक्ट मत करो और फोन पे चेक करो, वहां एक रिक्वेस्ट मिलेगी, जिसे क्लिक कर दो।

फोन पर बातचीत के दौरान वेल्डर ने ठग पर भरोसा कर लिया। ठग जैसा बताते गया, वैसा वेल्डर करते गया और फोन पे ओपन करते ही एक रिक्वेस्ट पर क्लिक कर दिया। फिर क्या था, एक क्लिक में ही वेल्डर का अकाउंट खाली हो गया। उसके खाते में 43 हजार रूपए जमा थे। वेल्डर समझ गया कि उसके साथ ठगी हुई है। वह तत्काल थाने पहुंचा और शिकायत कर दी।

थाने में रिपोर्ट लिखी, अब साइबर सेल के पास भेजा

मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम करोली निवासी रूपेश पिता ओंकारसिंह दरबार (42) ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करते है। अक्सर ग्राहकों से खाते में ऑनलाइन पेमेंट करवा लेते है। क्योंकि मुझे भी सामग्री के लिए व्यापारियों को ऑनलाइन ही भुगतान करना होता है।

घटना 1 मई की सुबह 9 बजकर 28 मिनट की है, मैं उस समय भोजन कर रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति का 9007721661 नंबर से फोन आया। मुझसे कहा कि तुम्हारे फोन पे पर पैसे कट रहे है, चेक करो तो मैंने चेक किया। उस पर कुछ दिखा रहा था तो मैने उससे पूछा कि क्या करूं तो वह व्यक्ति मुझसे जैसा बोलता गया, मैं वैसे फोन पे पर क्लिक करता रहा।

इस तरह ठग ने तीन बार एक-एक हजार करके व चार बार दस-दस हजार रूपए मेरे खाते से निकाल लिए। मेरे साथ कुल 43 हजार रूपए की ठगी हुई। इसकी शिकायत मांधाता पुलिस से की। वहां पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की और कहा कि तुम्हारा पैसा तुम्हें रिटर्न मिल जाएगा।

मैं अगले दिन 2 मई को फिर से थाने गया। वहां मुझे कहा गया कि इसकी शिकायत साइबर सेल में करो। अब मैं एसपी ऑफिस स्थित सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराने आया हूं।

Sachiv Suspended : स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सचिव निलंबित
Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी
Anta ByElection Result: राजस्थान की अंता सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत, प्रमोद जैन भाया ने बदला समीकरण
Mahanadi Water Dispute Tribunal Hearing : क्या ट्रिब्यूनल में सुलझेगा छत्तीसगढ़-ओडिशा का वर्षों पुराना विवाद?
CG में प्रेम-प्रसंग, पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े, युवती के माथे पर सिंदूर और युवक था शादीशुदा – पुलिस कर रही जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?