CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महागठबंधन की बैठक में क्या हुआ… इस RJD नेता ने ही दे दी अंदर की जानकारी

महागठबंधन की बैठक में क्या हुआ… इस RJD नेता ने ही दे दी अंदर की जानकारी

By Newsdesk Admin 18/04/2025
Share

18 अप्रैल 2025 :

Bihar Politics: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीते गुरुवार (17 अप्रैल) को महागठबंधन में शामिल दलों ने आरजेडी दफ्तर में बैठक की. बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया गया कि एक को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है. इसके अध्यक्ष तेजस्वी यादव होंगे. चुनाव से संबंधित फैसला वही लेंगे. अब आरजेडी के दिग्गज नेता और प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने बड़ा खुलासा किया है. कल की बैठक में खुद रणविजय साहू भी उपस्थित थे.

शुक्रवार (18 अप्रैल) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में आरजेडी विधायक रणविजय साहू ने कहा कि कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी ने मुहर लगा दी है कल की बैठक में कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ना है. तेजस्वी मुख्यमंत्री चेहरा हैं. इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है. को-ऑर्डिनेशन कमेटी के वह अध्यक्ष भी बन गए. चुनाव संबंधित फैसला वहीं लेंगे.

‘थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए…’

रणविजय साहू से पूछा गया कि कल (गुरुवार) प्रेस वार्ता में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से बार-बार सवाल किया गया कि तेजस्वी मुख्यमंत्री चेहरा महागठबंधन के हैं या नहीं? तो इस पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया. यह नहीं कहा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री चेहरा हैं, लेकिन आप दावा कर रहे कि कल की बैठक में तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी पर सहयोगी दलों ने मुहर लगा दी. इस पर जवाब में कहा कि तेजस्वी ने कल खुद कहा कि थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए. जल्द औपचारिक ऐलान हो जाएगा कि वह मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं.

आरजेडी नेता रणविजय साहू ने आगे कहा कि 20 साल से बिहार में एनडीए की कुशासन वाली सरकार है. डबल इंजन वाली यह सरकार फेल है. इस सरकार को हटाने का मन जनता बना चुकी है. बिहार की 14 करोड़ जनता ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है.

बता दें कांग्रेस ऐसा लग रहा कि तेजस्वी यादव को फिलहाल मुख्यमंत्री उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं है. दो बैठकों के बाद भी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया. इस बीच रणविजय साहू ने दावा कर दिया है. खैर जो भी है लेकिन यह तय है कि तेजस्वी ही सीएम फेस होंगे. महागठबंधन में सबसे बड़ा दल आरजेडी ही है.

You Might Also Like

Amit Shah reached Kolkata : BJP विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Ganja worth Rs 1.14 crore seized : सब्जी कैरेट की आड़ में हो रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 18/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Deer Death
Raigarh Deer Death : पानी की तलाश में आई कोटरी की मौत, कुत्तों के हमले के बाद सदमे ने ली जान

सीजी भास्कर, 08 मई : छत्तीसगढ़ के जंगलों…

SECL Officer Road Accident Death
SECL Officer Road Accident Death : पदोन्नति की खुशियां मातम में बदलीं, SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

सीजी भास्कर, 08 मई : एसईसीएल (SECL) परिवार…

Raipur Drug Bust Opium Seized
Raipur Drug Bust Opium Seized : 15 लाख की अफीम और डोडा के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 मई : राजधानी रायपुर (Raipur…

HC RTE Admission Negligence
HC RTE Admission Negligence : RTE दाखिले पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव तलब

सीजी भास्कर, 08 मई : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट…

A case of dowry harassment was registered : बहू ने पति और सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

A case of dowry harassment was registered.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीति

Amit Shah reached Kolkata : BJP विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल

08/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

08/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

08/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

07/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?