CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wheat Farming Profit : कम खर्च में बढ़ी आमदनी, जशपुर के एक किसान ने बदल दी खेती की सोच

Wheat Farming Profit : कम खर्च में बढ़ी आमदनी, जशपुर के एक किसान ने बदल दी खेती की सोच

By Newsdesk Admin 23/01/2026
Share
Wheat Farming Profit
Wheat Farming Profit

सीजी भास्कर, 23 जनवरी। खेती को अक्सर जोखिम और लागत से जोड़कर देखा (Wheat Farming Profit) जाता है, लेकिन जब सही सलाह, समय पर निर्णय और मेहनत एक साथ मिल जाए, तो यही खेती मुनाफे का मजबूत आधार बन सकती है। जशपुर के एक किसान की कहानी इस बात का उदाहरण बन रही है कि सीमित जमीन पर भी समझदारी से खेती कर आमदनी बढ़ाई जा सकती है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषि विभाग किसानों को खरीफ के साथ-साथ रबी फसल अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी में मनोरा विकासखंड के ग्राम सोगड़ा निवासी किसान कीना राम ने धान के बाद गेहूं की खेती कर अतिरिक्त आमदनी का रास्ता चुना है।

किसान कीना राम ने बताया कि कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के मार्गदर्शन में उन्हें एनएफएसएनएम योजना के अंतर्गत एक एकड़ भूमि के लिए उन्नत किस्म का गेहूं बीज अनुदान पर प्राप्त हुआ। खेत की अच्छी तैयारी, पर्याप्त गोबर खाद, समय पर सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे फसल की बढ़वार (Wheat Farming Profit) बेहतर रही।

किसान के अनुसार गेहूं की फसल में किसी प्रकार के गंभीर कीट या रोग की समस्या सामने नहीं आई। खेत में खड़ी फसल स्वस्थ नजर आ रही है और उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। सीमांत किसान होने के बावजूद उन्होंने सीमित संसाधनों का सही उपयोग कर खेती को लाभकारी बनाया है।

कीना राम बताते हैं कि उनके पास कुल 0.800 हेक्टेयर कृषि भूमि है। पहले वे खरीफ में केवल धान की खेती करते थे और रबी के मौसम में खेत खाली छोड़ (Wheat Farming Profit) देते थे। इससे चावल तो मिल जाता था, लेकिन गेहूं जैसी जरूरी खाद्य सामग्री बाजार से खरीदनी पड़ती थी। अब रबी में गेहूं की खेती से न सिर्फ अतिरिक्त आमदनी हो रही है, बल्कि अपने घर के लिए आटा भी उपलब्ध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि धान के बाद गेहूं की खेती से खेत खाली नहीं रहते, संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है और गुणवत्ता युक्त अनाज मिलता है। किसान कीना राम ने अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे खरीफ के साथ रबी में गेहूं, दलहन और तिलहन की खेती अपनाएं, ताकि कम समय और कम लागत में अच्छी आय के साथ खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इस मार्गदर्शन के लिए कृषि विभाग और राज्य शासन का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 23/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?