CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जब महिला न कहे तो मतलब ‘नहीं’ ही होता है, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी गैंगरेप के 3 दोषियों की दोषसिद्धि

जब महिला न कहे तो मतलब ‘नहीं’ ही होता है, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी गैंगरेप के 3 दोषियों की दोषसिद्धि

By Newsdesk Admin 08/05/2025
Share

08 मई 2025 :

Bombay High Court on Rape: बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक सहकर्मी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तीन पुरुषों की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है और कहा कि जब कोई महिला ‘नहीं’ कहती है तो इसका मतलब ‘नहीं’ ही होता है. कोर्ट ने कहा कि उसकी पिछली यौन गतिविधियों के आधार पर सहमति का कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता.

सहमति के बिना यौन संबंध बनाना हमला है- कोर्ट

जस्टिस नितिन सूर्यवंशी और जस्टिस एम. डब्ल्यू चांदवानी की पीठ ने छह मई के अपने फैसले में कहा, “नहीं का मतलब नहीं होता है.” पीठ ने दोषियों के पीड़िता की नैतिकता पर सवाल उठाने के प्रयास को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि महिला की सहमति के बिना यौन संबंध बनाना उसके शरीर, मन और निजता पर हमला है. कोर्ट ने रेप को समाज में नैतिक व शारीरिक रूप से सबसे निंदनीय अपराध बताया.

हाई कोर्ट ने कहा, “अगर कोई महिला ‘नहीं’ कहती है तो उसका मतलब ‘नहीं’ होता है. इसमें कोई अस्पष्टता नहीं है और किसी महिला की औरकथित अनैतिक गतिविधियों के आधार पर सहमति का कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है.”

सजा को आजीवन कारावास से घटाकर 20 साल किया गया

कोर्ट ने तीनों व्यक्तियों की दोषसिद्धि को रद्द करने से इनकार कर दिया, लेकिन उनकी सजा को आजीवन कारावास से घटाकर 20 साल कर दिया. याचिका में तीनों व्यक्तियों ने दावा किया था कि महिला शुरू में उनमें से एक के साथ संबंध में थी, लेकिन बाद में वह किसी और व्यक्ति के साथ ‘सहजीवन साथी’ के तौर पर रहने लगी. नवंबर 2014 में तीनों ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ रहने वाले पुरुष साथी पर हमला किया. दोषी महिला को जबरन पास के एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उससे रेप किया.

पीठ ने अपने फैसले में कहा कि भले ही एक महिला अलग हो गई हो और अपने पति से तलाक लिए बिना किसी और व्यक्ति के साथ रह रही हो, तो भी कोई व्यक्ति महिला की सहमति के बिना उसे अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. पीठ ने कहा कि भले ही पीड़िता और दोषियों में से एक के बीच पहले संबंध थे, लेकिन अगर पीड़िता उसके और आरोपियों के साथ संबंध बनाने को तैयार नहीं है तो उसकी सहमति के बिना कोई भी यौन कृत्य रेप माना जाएगा.

कोर्ट ने कहा, “एक महिला जो किसी विशेष अवसर पर किसी पुरुष के साथ यौन गतिविधियों के लिए सहमति देती है, वह हो सकता है कि उसी पुरुष के साथ और सभी अवसरों पर यौन गतिविधियों के लिए सहमति न दे. एक महिला का चरित्र या नैतिकता उसके यौन साझेदारों की संख्या से जुड़े नहीं होते.”

कोर्ट ने कहा कि यौन हिंसा महिला की निजता पर हमला है

कोर्ट ने कहा, “रेप को सिर्फ यौन अपराध नहीं माना जा सकता, बल्कि इसे आक्रामकता से जुड़े अपराध के तौर पर देखा जाना चाहिए. यह उसकी निजता के अधिकार का उल्लंघन है. रेप समाज में नैतिक और शारीरिक रूप से सबसे निंदनीय अपराध है, क्योंकि यह पीड़ित के शरीर, मन और निजता पर हमला है.”कोर्ट ने पीड़िता के ‘सहजीवन साथी’ पर हमला करने के लिए तीनों की दोषसिद्धि भी बरकरार रखी.

You Might Also Like

Commercial LPG Supply Limit India 2026: संकट के बीच बड़ा फैसला, अब केवल 20% गैस सप्लाई तय

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

Newsdesk Admin 08/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Prelims Result 2026 : CGPSC प्रीलिम्स में 3921 कैंडिडेट्स क्वालिफाई, अब मेंस की तैयारी का वक्त, मई में होगी अगली परीक्षा

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी…

Commercial LPG Supply Limit India 2026: संकट के बीच बड़ा फैसला, अब केवल 20% गैस सप्लाई तय

Commercial LPG Supply Limit India 2026 : Raipur…

Bastar Naxal Free Development 2026: नक्सल प्रभाव घटा, 400 सुरक्षा कैंप अब बनेंगे विकास केंद्र

Bastar Naxal Free Development 2026 : Bastar क्षेत्र…

Salman Khan New Action Film 2026: ‘मातृभूमि’ से पहले ही नई फिल्म की तैयारियां तेज, बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू

Salman Khan New Action Film 2026 : Salman…

Congress Eviction Notice Delhi 2026: सरकारी बंगलों को खाली करने का नोटिस, 2006 की नीति बनी वजह

Congress Eviction Notice Delhi 2026 : देश की…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Commercial LPG Supply Limit India 2026: संकट के बीच बड़ा फैसला, अब केवल 20% गैस सप्लाई तय

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

25/03/2026
देश-दुनिया

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

25/03/2026
देश-दुनिया

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

25/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?