CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुबह संकेत, शाम अचानक राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव, मंत्रिमंडल विस्तार तारीख….फार्मूला तय…! कौन बन रहा “मंत्री” सुगबुगाहट तेज, “भैया, उड़ गई है नींद”

सुबह संकेत, शाम अचानक राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव, मंत्रिमंडल विस्तार तारीख….फार्मूला तय…! कौन बन रहा “मंत्री” सुगबुगाहट तेज, “भैया, उड़ गई है नींद”

By Newsdesk Admin
16/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम कुछ देर पूर्व अचानक राजभवन पहुंच गए हैं।

राजभवन में उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की जिसके बाद चर्चा और तेज हो गई है कि साय कैबिनेट का विस्तार होने वाला है और तारीख तय हो गई है।

कहा यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम दे भी दिए हैं।

भाजपा संगठन के एक भरोसेमंद सूत्र ने अब तक चर्चाओं में रहने वाले नामों के उलट नए नाम की चर्चा छेड़ दी है। इन नामों में कौन-कौन विधायक हैं फिलहाल इसकी जानकारी संगठन स्तर पर गुप्त है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले तक जिन नामों को लेकर चर्चा रही है वो सभी अब सूची में हैं भी या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

जानकारों का तर्क है कि समीकरण अब बदल गया है इसलिए नाम भी यकीनन बदले हैं।

गौरतलब हो कि आज ही सुबह सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो सकता है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है।

जानकारों के अनुसार 17 से 20 अगस्त के बीच मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में अपनी दिल्ली यात्रा से वापसी के बाद इस बात का संकेत भी दे ही दिया था।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। नियमों के तहत विधायकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं, इस लिहाज से 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ती सरगर्मियों के बीच नामों को लेकर उथल-पुथल के हालात अब भी बरकरार हैं।

जिन नये समीकरण को लेकर हलचल तेज हुई है, उस पर खुलासा करें तो अनुसूचित जाति बहुल सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार उतरने से कांग्रेस के वोटों का समीकरण बिगड़ा और इसका फायदा भाजपा को हुआ। 

भाजपा ने तब राज्य की 10 अनुसूचित जाति की सीटों में से 9 पर जीत दर्ज की थी। मगर वर्ष 2018 के चुनाव में गुरु बालदास की नाराजगी भाजपा को भारी पड़ गई।

जब उन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया था लेकिन 2023 के चुनाव के ठीक पहले गुरु बालदास अपने बेटे गुरु खुशवंत साहेब के साथ भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा ने गुरु खुशवंत साहेब को आरंग से अपना उम्मीदवार बनाया था।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे शिव डहरिया को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की।

भाजपा के रणनीतिकार की मानें तो गुरु खुशवंत साहेब को साय सरकार में मंत्री बनाकर भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग के वोट बैंक में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

संगठन के भीतर यह भी चर्चा रही है कि गुरु बालदास अपने विधायक बेटे को मंत्री बनाने के लिए दिल्ली तक दौड़ भी लगाते रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा हाईकमान के कई वरिष्ठ नेताओं से उनकी चर्चा होती रही है।

ऐसे में भाजपा को डर है कि अगर गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री नहीं बनाया गया, तो गुरु बालदास की नाराजगी मोल लेनी पड़ सकती है और इसका असर आगामी चुनाव में पड़ सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार में संभावित मंत्री के रूप में अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल के नाम की चर्चा ने जोर पकड़ा है।
विधानसभा चुनाव में राजेश अग्रवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे टी एस सिंहदेव को मात देकर जीत दर्ज की थी।

सरगुजा संभाग की राजनीति में टी एस सिंहदेव का ऊंचा कद रहा है।

2018 के चुनाव में सरगुजा संभाग से भाजपा का सूपड़ा साफ करने के पीछे टी एस सिंहदेव ही प्रमुख रणनीतिकार थे लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव आते-आते समीकरण तेजी से बदल गए।

कभी टी एस सिंहदेव के बेहद करीबी रहे राजेश अग्रवाल को भाजपा ने उनके ही विरुद्ध उम्मीदवार बनाया और उन्होंने सिंहदेव को करारी शिकस्त देते हुए जीत का परचम लहराया था।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं में राजेश अग्रवाल का नाम आने के पीछे सिर्फ राजनीतिक समीकरण ही नहीं हैं, इसके परे भी कई अहम कारण हैं, जो उनकी दावेदारी को मजबूत करते दिख रहे हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ती सरगर्मियों के बीच नामों को लेकर उथल-पुथल के हालात अब भी बरकरार हैं।

जिन नये समीकरण को लेकर हलचल तेज हुई है, उस पर खुलासा करें तो अनुसूचित जाति बहुल सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार उतरने से कांग्रेस के वोटों का समीकरण बिगड़ा और इसका फायदा भाजपा को हुआ।
भाजपा ने तब राज्य की 10 अनुसूचित जाति की सीटों में से 9 पर जीत दर्ज की थी। मगर वर्ष 2018 के चुनाव में गुरु बालदास की नाराजगी भाजपा को भारी पड़ गई। 

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं में राजेश अग्रवाल का नाम आने के पीछे सिर्फ राजनीतिक समीकरण ही नहीं हैं, इसके परे भी कई अहम कारण हैं, जो उनकी दावेदारी को मजबूत करते दिख रहे हैं।

बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी में आज से आने वाला 2-4 दिन काफी उथल पुथल भरा रहेगा। जिन जिन विधायकों ने उम्मीद जगा रही है, बदलते समीकरणों ने उनकी नींद उड़ा दी है।

अपनी अपनी विधानसभा में जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के बीच सभी अपने अपने स्तर पर संगठन से लेकर दिल्ली तक लगातार फोन पर बात करते हुए अपनी उम्मीद को बल देने में लगे हुए हैं। 

संगठन में जो जो पदाधिकारी नाम तय करने या सलाह देने के स्तर की दमदारी रखते हैं उनके फोन लगातार व्यस्त मिल रहे हैं।

अपनी टोह टटोलने वाले विधायक (Janmashtami) जन्माष्टमी की बधाई देते हुए बस इतना ही पूछ पा रहे हैं कि अभी चल क्या रहा है।

यह अलग बात है कि संगठन के मंझे हुए नेता भी उनकी कुशल-क्षेम जानते हुए कहा रहे हैं कि अभी तो कुछ नहीं चल रहा। 

बात जो भी हो मंत्रीमंडल विस्तार की टोही और सांकेतिक खबर जब जब मीडिया में उछलती है, की विधायक कह देते हैं – “भैया, नींद ही नहीं आ रही है।“

Kota Municipality : लंबे इंतजार के बाद कोटा को मिली नई पहचान, अब खुलेंगे विकास के कई रास्ते
Dhamtari Constable Death : डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी पर पहुंचा था
हिमाचल के ट्रैफिक, तिरुपति मंदिर और खेती के लिए पानी, मोदी कैबिनेट ने किए कई अहम फैसले
Hit and Run Case  :  थाने के सामने बुजुर्ग को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर दर्दनाक मौत
October Snowfall News: अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड, बर्फ से ढके उत्तराखंड-हिमाचल, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

Food Safety Inspection
Food Safety Inspection :  दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच, बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू और खोवा के सैंपल

दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिलासपुर में…

Bijapur Naxal
Bijapur Naxal :  कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, जंगल में छिपाकर रखे थे 711 ग्रेनेड लॉन्चर सेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?