CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 141 वर्ष पुराने जोसफ कॉलेज की क्यू नहीं थी मान्यता, बीएसए ने नोटिस जारी कर पूछे 31 सवाल

141 वर्ष पुराने जोसफ कॉलेज की क्यू नहीं थी मान्यता, बीएसए ने नोटिस जारी कर पूछे 31 सवाल

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

प्रयागराज , 09 अप्रैल 2025 :

Prayagraj News: प्रयागराज के प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल सेंट जोसेफ कॉलेज से को नोटिस जारी किया गया है. बीएसए प्रयागराज ने कॉलेज को ये नोटिसा जारी किया है. 141 वर्ष पुराने सेंट जोसफ कॉलेज की मान्यता नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया है. बीएसए ने 31 सवालों पर सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य से जवाब मांगा है. बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से जारी नोटिस से हड़कंप मचा है.

नोटिस में कहा है कि बिना मान्यता और बिना निर्धारित योग्यता वाले शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं. शिक्षक, छात्रों की उपस्थिति मैनुअल लग रही है. कॉलेज में पढ़ रहे सभी बच्चों के आईकार्ड नहीं बने हैं. बीएसए ने पूछा है कि विद्यालय में 5,346 छात्रों में सिर्फ 3,159 छात्रों की अपार आईडी क्यों बनाई गई. 2,174 छात्रों की आइडी क्यों नहीं बनी है?

इस नोटिस में आगे लिखा है कि विद्यालय में पढ़ाने वाले किसी भी शिक्षक के पास केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता नहीं है. बीएसए ने शिक्षकों का पूरा डिटेल मांगा है. बीएसए ने एक शिकायत पर कार्रवाई शुरू की है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के स्थापना वर्ष 1884 से यह बिना मान्यता के संचालित हो रहा है. इस पर स्कूल के फादर ने कहा कि 1884 से यह विद्यालय चल रहा है.

किए गए ये सवाल

बीएसए की नोटिस में कहा गया है कि स्कूल बिना मान्यता के नहीं चलेगा. बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा है कि स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर मान्यता समेत अन्य प्रमाण पत्र साक्ष्य के साथ मांगे गए है. लेकिन विद्यालय की तरफ से अभी तक कोई जवाब पेश नहीं किया गया है. सेंट जोसेफ कॉलेज ज्ञान दीप विद्या सोसाइटी के द्वारा संचालित

लेकिन ज्ञान दीप विद्या सोसायटी भारत सरकर के पोर्टल एनजीओ दर्पण में पंजीकृत नहीं है. नेशनल बिल्डिंग कोड और अग्निशमन विभाग से कोई एनओसी नहीं लिया गया है. इसी तरह क्लास में मानक से ज्यादा बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है. फिलहाल बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने 31 बिन्दुओं पर विद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा है.

बता दें कि संत जोसफ स्कूल एंड कॉलेज प्रयागराज का सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय है. 141 साल पुराने सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय को बिना मान्यता की नोटिस मिलने से हड़कंप मचा गया है.

नोएडा में BA पास जूली गिरफ्तार… पहले घरों में बनती थी नौकरानी, फिर कर देती थी हाथ साफ
सोनम रघुवंशी ने कबूला राज कुशवाह संग रिश्ते का सच, बोली- किसी को जिंदगी से बाहर निकालना था इसलिए… राजा हत्याकांड में नया खुलासा
उज्जैन से दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन जल्द: कोटा, नागदा, देवास, इंदौर होते हुए चलेगी, रेलवे बोर्ड से मंजूरी..
Indian Army Kamikaze Drone Plan : ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदलेगा युद्ध का तरीका, सेना 850 कामिकाज़े ड्रोन उतारने की तैयारी में
भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, कारोबार को पूरी तरह से किया बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahadev Satta
Mahadev Satta : महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ का रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर…

BHIM MyUPI AI Assistant
BHIM MyUPI AI Assistant : BHIM MyUPI में आया AI फीचर, पेमेंट से लेकर फ्रॉड तक ऐसे मिलेगी तुरंत मदद

BHIM MyUPI AI Assistant :कंपनी के अनुसार, AI…

EPFO New Salary Limit
EPFO New Salary Limit : ईपीएफओ की नई वेतन सीमा से कर्मचारियों की जेब पर क्या होगा असर? जानिए पूरा हिसाब

EPFO New Salary Limit : उदाहरण के तौर…

जयशंकर ने ग्लोबल साउथ की बढ़ी भागीदारी पर दिया जोर, ऊर्जा सुरक्षा से AI तक उठाए अहम मुद्दे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ग्लोबल साउथ देशों…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

Asian Games 2026 :शूटिंग में इससे पहले भारत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?