CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wife Burns Husband Alive : पैसे को लेकर हुआ झगड़ा, पत्नी ने पति को आग के हवाले किया; इलाज के दौरान मौत

Wife Burns Husband Alive : पैसे को लेकर हुआ झगड़ा, पत्नी ने पति को आग के हवाले किया; इलाज के दौरान मौत

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। गुजरात के कच्छ जिले के भुज क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक महिला (Wife Burns Husband Alive) ने अपने पति पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला सामत्रा गांव का है, जहां शनिवार की शाम पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, मृतक ने पत्नी की आर्थिक मांग पूरी करने से इंकार किया था। इसी बात पर गुस्साई पत्नी ने घर में रखे तरल पदार्थ (Wife Burns Husband Alive) से उस पर हमला किया और आग लगा दी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को तुरंत अस्पताल (Wife Burns Husband Alive) पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं पाए।

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ महीनों से पैसों और गहनों को लेकर विवाद चल रहा था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी थी और उसने करीब डेढ़ साल पहले दूसरी शादी की थी। उसके तीन बेटे हैं, जिनमें से दो विदेश में रहते हैं। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी के सोने के गहनों पर भी कब्जा (Wife Burns Husband Alive) कर लिया था। इन्हीं गहनों और मकान के भुगतान को लेकर दोनों के बीच बार-बार झगड़े हो रहे थे।

शनिवार की शाम विवाद के दौरान महिला ने गैराज से ज्वलनशील पदार्थ लाकर पति पर छिड़क दिया और आग लगा दी। कुछ ही देर में वह बुरी तरह झुलस गया। रविवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

बिहार चुनाव से पहले एक्शन मोड में उतरे CM! दिल्ली दौरे पर जा रहे नीतीश कुमार
Political Defamation Case : राजनेता हैं तो चमड़ी मोटी रखनी चाहिए, कोर्ट का इस्तेमाल राजनीतिक लड़ाई में न करें : सुप्रीम कोर्ट
RPF भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा… दो दलालों की तलाश, एडमिन ने बताया- उन दोनों ने ही दी थी चिट
IPL BREAKING NEWS : सैमसन-हेटमायर ने रॉयल्स को दिलाई रोमांचक जीत
Magical Kalash Scam : जादुई कलश के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख की ठगी, फर्जी कम्पनी का सदस्य बना करोड़ों कमाई का दिया झांसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor : चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, देर रात दबिश देकर अवैध शराब बेचने वालों पर बड़ा एक्शन

सीजी भास्कर, 13 मई। मुंगेली जिले के जरहागांव…

सूने मकानों में चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; जेवरात और सामान बरामद

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में सूने…

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’, 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत गौ…

बिलासपुर में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों…

Fuel Saving
Fuel Saving : बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच मुख्यमंत्री साय का बड़ा संदेश, अब सरकारी गाड़ियों में भी दिखेगा बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा…

You Might Also Like

Kidnapping Case
देश-दुनिया

Kidnapping Case : पूर्व प्रशिक्षु आइएएस पूजा खेडकर के घर से छुड़ाया गया बंधक ट्रक ड्राइवर

16/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

रायगढ़ में कुत्तों के हमले से कोटरी की मौत: पानी की तलाश में बस्ती पहुंचा, जंगल में मिला शव

08/05/2026
देश-दुनिया

मुस्लिम बाहुल्य इस जिले में जवानों की सलामती के लिए दुआ, भारत की कार्रवाई का किया खुला समर्थन

10/05/2025

सरकारी योजना का लाभ दिलाने खुलवाए बैंक खातों का महादेव और लोटस आनलाईन सट्टा का हुआ लेन-देन 🛑 बैंक कर्मचारी सहित 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज

24/06/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?