CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीवी तो बीवी, सास भी करती थी ऐसी हरकत… तंग आकर दामाद ने दे दी जान

बीवी तो बीवी, सास भी करती थी ऐसी हरकत… तंग आकर दामाद ने दे दी जान

By Newsdesk Admin 06/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी और सास ने दामाद का जीना दुश्वार कर रखा था. टॉर्चर की इंतेहां इतनी बढ़ी कि दामाद ने खुदकुशी करना ज्यादा अच्छा समझा. मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पत्नी और सास समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया- श्यामपुरी कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के भाई ने उसकी पत्नी, सास और जान-पहचान वाले एक युवक के खिलाफ कोतवाली मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, धोबी घाट स्थित श्यामपुरी कॉलोनी निवासी सौरभ पुत्र महावीर की शादी दो जुलाई सन् 2021 को थाना नानौता के मोहल्ला सहगजादज्ञान की निवासी शालू से हुई थी. दोनों का चार साल का एक बेटा भी है. सौरभ के भाई रवि सैनी ने आरोप लगाया कि शादी से पहले शालू का कोतवाली मंडी क्षेत्र के निवासी रोबिन नाम के युवक से जान-पहचान थी.

आरोप है कि पत्नी शालू और सास ममतेश ने रोबिन के साथ मिलकर सौरभ पर पांच लाख रुपये देने और संपत्ति बेचकर घर जमाई बनने का दबाव बना रहे थे, जिसका सौरभ विरोध कर रहा था. तीनों आरोपी उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे. सौरभ को उसके परिवार से अलग भी कर दिया था. लगातार मानसिक प्रताड़ना और पारिवारिक कलह से परेशान होकर सौरभ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

मामले की जांच जारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिया. शुक्रवार देर रात कोतवाली मंडी में मृतक के भाई रवि सैनी ने शालू, उसकी मां और युवक रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. एसपी सिटी, व्योम बिंदल ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. मृतक के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Newsdesk Admin 06/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

रायपुर, 29 मार्च। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले…

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

अंबिकापुर, 29 मार्च। सेंट्रल जेल से जुड़ा एक…

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश में गर्मी का असर…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?