CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पड़ोसी के साथ भाग गई पत्नी, वापस दिलवाइए’, दो बेटियों को साथ लाया धर्मेंद्र, मंत्री के सामने हो गया भावुक

पड़ोसी के साथ भाग गई पत्नी, वापस दिलवाइए’, दो बेटियों को साथ लाया धर्मेंद्र, मंत्री के सामने हो गया भावुक

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

24 जून 2025 :

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में राज्य के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने जनता दरबार लगाया था. इस दौरान एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक शख्स ने अपने पड़ोसी पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया. उसने मंत्री से मदद की मांग की और कहा कि वह अपनी पत्नी को वापस पाना चाहता है. 

मंत्री मदन दिलावर रामगंज मंडी क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इस दौरान तमाम अधिकारी भी उनके साथ थे. इसी बीच धर्मेंद्र नाम का एक शख्स दो छोटी बेटियों के साथ पहुंचा. उसने मंत्री मदन दिलावर को बताया कि उसकी पत्नी दोनों बेटियों को छोड़कर पड़ोसी के साथ भाग गई है. इस मामले में पुलिस भी मदद नहीं कर रही. इसलिए मंत्री फरार पत्नी को बरामद कराने में मदद करें.

धर्मेंद्र से हमदर्दी जता रहे लोग

धर्मेंद्र की इस अनूठी फरियाद पर हर कोई हैरान है. बहरहाल मंत्री मदन दिलावर ने धर्मेंद्र को भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले में उचित कदम उठाएगी. कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर से पड़ोसी के साथ भागी पत्नी को वापस दिलाने की अजब गजब मांग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कोई धर्मेंद्र का मजाक उड़ा रहा है तो कोई उससे हमदर्दी जता रहा है. 

भावुक होकर पति ने मंत्री से मांगी मदद

मंत्री के जनता दरबार में पहुंचे धर्मेंद्र नाम के शख्स का आरोप था कि उसका एक पड़ोसी उसकी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले गया है. पत्नी दो छोटी बच्चियों को भी छोड़ गई है. इस मामले में उसने इलाके की पुलिस में भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की. कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर से अपनी पत्नी दिलाने की गुहार लगाते वक्त पीड़ित पति धर्मेंद्र भावुक हो गया था.

Raghopur Election Results : कभी आगे तो कभी पीछे…तेजस्वी की सीट पर बढ़ रही RJD की धड़कन
साहिल ही है मुस्कान के होने वाले बच्चे का पिता? खबर सुन कर जेल में हुआ भावुक
टाटा ग्रुप और सरकारी कंपनी में बड़ी डील, सेमीकंडक्टर को लेकर करने जा रहे ये काम
Supreme Court Women Judges Empowerment : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, आरक्षण नहीं, अपने दम पर जज बन रही हैं महिलाएं
Rail Route : 730 दिन तक प्रभावित रहेगा रेल मार्ग, 50 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ सकता है बड़ा असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Business Bill 2026 : कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Chhattisgarh Business Bill 2026

Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

Chhattisgarh Academic Session 2027-28

Baikunthpur IC Mart Student Suicide : प्रताड़ना से 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान, पुलिस ने मार्ट किया सील

Baikunthpur IC Mart Student Suicide

Kawardha BJP Office Inauguration : चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान, डॉ. रमन सिंह बोले- पद नहीं, संगठन को दें प्राथमिकता

Kawardha BJP Office Inauguration

Vaibhav Suryavanshi : ब्रिस्टल में युवा बल्लेबाज पर टिकी निगाहें, क्या इस बार बल्ले से निकलेगी यादगार पारी

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?