CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्या गर्मियों में मिलता रहेगा सस्ता प्याज या हो जाएगा महंगा? ये है प्लान

क्या गर्मियों में मिलता रहेगा सस्ता प्याज या हो जाएगा महंगा? ये है प्लान

By Newsdesk Admin
23/03/2025
Share

सीजी भास्कर 23 मार्च आने वाली गर्मियों में प्याज कहीं महंगा तो नहीं हो जाएगा? गर्मियों में प्याज की डिमांड बढ़ जाती है, ऐसे में इसकी सप्लाई और कीमतों को नियंत्रण में रखना काफी अहम होता है. लेकिन अब सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट को देश से आसान बना दिया है, तो क्या गर्मियों में प्याज के दाम स्थिर बने रहेंगे?भारत में अभी प्याज के एक्सपोर्ट करने पर ड्यूटी लगती है. इसकी दर 20 प्रतिशत है. अब सरकार ने 1 अप्रैल से प्याज के एक्सपोर्ट पर लगने वाली इस 20 प्रतिशत ड्यूटी को वापस लेने का फैसला किया है.क्यों किया सरकार ने ये फैसला?

20 प्रतिशत की एक्सपोर्ट ड्यूटी को वापस लेने के फैसले के बारे में सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह कदम किसानों के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है. इसके हिसाब से कंज्यूमर डिपार्टमेंट से पत्र मिलने के बाद ही रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को वापस लेने का नोटिफिकेशन जारी किया है. सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर सितंबर 2024 में ये ड्यूटी लगाई थी.उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का कहना है, ”यह फैसला प्याज के किसानों को उनकी उपज पर फायदा दिलाने के लिए किया गया है. वहीं आम कंज्यूमर्स के लिए प्याज की कीमतें भी वाजिब बनाए रखने की दिशा में ये सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है. रबी की फसल के दौरान प्याज की अच्छी आवक की उम्मीद है.

इसलिए प्याज के थोक और रिटेल प्राइस में गिरावट आई है.”टैक्स के बावजूद हुआ खूब एक्सपोर्टसितंबर 2024 से एक्सपोर्ट ड्यूटी लागू होने के बावजूद देश में चालू वित्त वर्ष में 18 मार्च तक प्याज का निर्यात 11.65 लाख टन पर पहुंच गया. सितंबर 2024 में प्याज का मासिक निर्यात 0.72 लाख टन से था, जो बढ़कर इस साल जनवरी में 1.85 लाख टन हो गया. रबी फसल की सप्लाई बढ़ने की वजह से महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज की कीमतों में गिरावट आई है.एशिया में प्याज के सबसे बड़े थोक बाजारों महाराष्ट्र के लासलगांव और पिंपलगांव में 21 मार्च को कीमतें क्रमशः 1,330 रुपये प्रति क्विंटल और 1,325 रुपये प्रति क्विंटल थीं. मंत्रालय का कहना है कि पिछले महीने अखिल भारतीय स्तर पर प्याज की कीमतों में औसतन 39 प्रतिशत की गिरावट आई है.

इसी तरह प्याज के रिटेल प्राइस में बीते महीने में एवरेज 10 प्रतिशत की गिरावट आई है.क्या आगे भी सस्ता बना रहेगा प्याज?आने वाले महीनों में देश के अंदर प्याज की कीमतें नियंत्रण में बने रहने की उम्मीद है. कृषि मंत्रालय का अनुमान है कि इस साल रबी फसल के दौरान प्याज का उत्पादन 227 लाख टन होगा, जो पिछले साल के 192 लाख टन से 18 प्रतिशत अधिक है. भारत के कुल उत्पादन में 70-75 प्रतिशत हिस्सा रखने वाला रबी फसल का प्याज अक्टूबर-नवंबर में खरीफ फसल की सप्लाई शुरू होने तक बाजार में कीमतों को स्थिर बनाए रखने के लिए जरूरी होता है.

Gold Rate: होली से पहले सोने का नया रिकॉर्ड, खरीदने से पहले जान लें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट
कानपुर बिकरू कांड: ‘लाइफ सेविंग फंड’ और ‘मेडिकल रीइंबर्समेंट’ के दोहरे लाभ पर गिरी गाज, पुलिसकर्मियों से होगी वसूली
नवरात्रि के बाद शराबियों की तैयारी, अवैध बिक्री के लिए शराब स्टोर कर रहे आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार
Crime News: 11वीं की छात्रा से सोशल मीडिया पर की दोस्ती फिर किया दुष्‍कर्म, आरोपित भी नाबालिग
Tejas Mk1A First Flight India : अब इंडियन एयरफोर्स दुश्मन पर बरसाएगा ‘स्वदेशी प्रहार’, तेजस Mk1A ने भरी पहली उड़ान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भारत की पहचान विविधता में एकता, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने भारतीय समुदाय को दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने…

तिब्बत में बाढ़ की खबरों पर चीन की सख्ती, वायरल वीडियो हटाने और विदेशी पत्रकारों को रोकने के आरोप

नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ के…

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?