CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women Reservation : सीएम ने लिया बड़ा फैसला, 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

Women Reservation : सीएम ने लिया बड़ा फैसला, 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई : आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (Women Reservation) की तरफ से महिलाओं को लेकर बड़ा और अहम फैसला किया गया है। पार्टी ने ये तय कर लिया है कि आने वाले चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इस फैसले को पार्टी की तरफ से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत ही बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है।

Contents
  • कहां पेश हुआ प्रस्ताव
  • 2029 चुनाव में मिलेगा महिलाओं को मौका
  • पुराने नेताओं के काम का भी किया जिक्र

कहां पेश हुआ प्रस्ताव

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश की तरफ से महानाडु कार्यक्रम के समय ये प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने कहा है कि कई राजनीतिक दल महिला आरक्षण की बात तो कर रहे हैं लेकिन सही मायने में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम नहीं करते हैं। उन्होंने ये साफ तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी सिर्फ बातें ही नहीं, बल्कि जमीन पर फैसले लेने में भरोसा करती है।

2029 चुनाव में मिलेगा महिलाओं को मौका

नारा लोकेश ने घोषणा की कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी (Women Reservation) 33 फीसदी सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी। उन्होंने कहा कि चाहे देश में महिला आरक्षण कानून लागू हो या नहीं, उनकी पार्टी अपने फैसले पर कायम रहेगी। अपने संबोधन में नारा लोकेश ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी वादा नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक राजनीति और सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं को सिर्फ योजनाओं का लाभ लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि फैसले लेने वाली भूमिका में भी आगे आना चाहिए।

पुराने नेताओं के काम का भी किया जिक्र

लोकेश ने पार्टी (Women Reservation) संस्थापक एनटी रामाराव और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कामों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के पक्ष में रही है। शिक्षा, रोजगार और स्थानीय निकायों में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पहले भी कई फैसले लिए गए थे।

Kharge attacks BJP: ‘मुस्लिम लीग के साथ सरकार बनाई थी तब देशभक्ति कहां थी’—सदन में गरजा विपक्ष
विवादित बयान पर 3 महीने बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट के आदेश बाद हुई कार्रवाई, 10 जनवरी को न्यायालय में पक्ष रखने बुलावा
नाले में मिली भाजपा नेता के बेटे की लाश, पत्नी बच्चों‌ को छोड़ कार की लॉक, रात भर खोजते रहे लोग, हत्या या हादसा सवालों में उलझी पुलिस
Bridal Makeup Vaishali Nagar: वैशाली नगर की बेटियों के लिए विधायक रिकेश सेन की नई पहल, ₹1 में मिलेगा ब्राइडल मेकअप-मेहंदी
शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार, आज ही ईडी पेश करेगी कोर्ट में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन
Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

पालीटेक्निक में पढ़ाने का मौका तलाश रहे युवाओं…

Chitapur Broken Bridge
Chitapur Broken Bridge : स्कूल जाने की मजबूरी या सिस्टम की लापरवाही? टूटी पुलिया पर बांस की चटाई से गुजर रहे बच्चे

जिले के चितापुर ग्रामीण क्षेत्र में एक टूटी…

Chhattisgarh Minister of State : छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश
Chhattisgarh Minister of State : छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में राज्यमंत्री का दर्जा (Chhattisgarh Minister of…

Mahanadi River Alert
Mahanadi River Alert : महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, गंगरेल बांध से 4670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

महानदी किनारे बसे गांवों के लिए जिला प्रशासन…

Rain Bus Accident : तेज बारिश में बेकाबू हुई बस, बस स्टॉप में घुसी; बड़ा हादसा टला
Rain Bus Accident : तेज बारिश में बेकाबू हुई बस, बस स्टॉप में घुसी; बड़ा हादसा टला

एक सवारी बस अचानक ऐसी स्थिति में फंस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?