CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » WPL 2023: आरसीबी की मंधाना पर दिल्ली का पलड़ा भारी

WPL 2023: आरसीबी की मंधाना पर दिल्ली का पलड़ा भारी

By @Admin
05/03/2023
Share

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की टीम रविवार को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। आरसीबी कप्तान स्मृति मंधाना की संयमित बल्लेबाजी के सामने आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा की चुनौती होगी। आरसीबी ने अच्छे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है जिसमें एलिस पैरी, हीथर नाइट और सोफी डेविने शामिल हैं। उसके पास मंधाना के रूप में बेहतरीन कप्तान भी हैं जो लीग की सबसे ज्यादा राशि 3.40 करोड़ रूपये में बिकने वाली खिलाड़ी हैं। टीम में रिचा घोष हैं जिससे टीम मजबूत दिखती है। लेकिन अगर भारतीय प्रतिभाओं को देखा जाये तो कागज पर कई बार की विश्व कप विजेता महान आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स अपने प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी भारी है।

लैनिंग के साथ जेस जोनासेन, मरिजाने काप और एलिस कैप्से चार विदेशी खिलाड़ी होने की संभावना है लेकिन दिल्ली का भारतीय लाइन-अप मजबूत होने के साथ खतरनाक भी है। शेफाली, जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे, पूनम यादव, अरूंधती रेड्डी, तानिया भाटिया, राधा यादव सभी भारत की अनुभवी खिलाड़ी हैं। अंडर-19 विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज टिटास साधु, कश्मीर की जासिया अख्तर और विकेटकीपर अपर्णा मंडल टीम में शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स ने सर्वश्रेष्ठ संभावित भारतीय प्रतिभायें चुनी हैं।

लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की विज्ञप्ति में कहा, ‘मेरी कुछ खिलाड़ियों से बातचीत हुई और मैं उनके मजबूत पक्ष जाने की कोशिश कर रही हूं कि वे कैसे खेलना चाहेंगी और वे क्या सोचती हैं। उम्मीद है कि मैं इन लड़कियों से कुछ सीख सकूंगी और उन्हें थोड़ी बहुत जानकारी भी दूंगीं ’ मंधाना के लिये चार विदेशी खिलाड़ी चुनना आसान है जो काप, नाइट, पैरी और तेज गेंदबाज मेगान शट हैं। लेकिन उनकी समस्या होगी कि वह कम से कम चार भारतीय खिलाड़ियों के स्थान निश्चित करें। इसमें से तीन स्वत: विकल्प रहें जिसमें कप्तान खुद, रिचा और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर शामिल हैं।

Chhattisgarh Kayaking Canoeing Team : 18 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार
Abujhmadh Peace Marathon 2026 : अबूझमाड़ की धरती पर शांति की दौड़, 31 जनवरी को मुख्यमंत्री साय करेंगे फ्लैग-ऑफ
Cricket World Cup India : वर्ल्ड कप से पहले थमी अनिश्चितता, लंबे इंतजार के बाद खिलाड़ियों के वीजा पर आया बड़ा फैसला
IND vs NZ 3rd ODI : आज इंदौर के मैदान में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
Hardik Pandya Injury Update : पैर में मोच, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?