CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » X Viral Video Rule  :  X पर कॉपी पेस्ट कमाई का खेल बंद, वायरल वीडियो चुराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

X Viral Video Rule  :  X पर कॉपी पेस्ट कमाई का खेल बंद, वायरल वीडियो चुराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share
X Viral Video Rule
X Viral Video Rule

सीजी भास्कर, 25 मई : माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर वायरल वीडियो (X Viral Video Rule) और ट्रेंडिंग कंटेंट को कॉपी कर दोबारा पोस्ट करने वाले अकाउंट्स पर अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। लंबे समय से ऐसे अकाउंट्स असली क्रिएटर्स का कंटेंट उठाकर लाखों व्यूज और एंगेजमेंट हासिल कर रहे थे, लेकिन अब कंपनी ने इस पूरे खेल पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है।

Contents
  • बार बार दिखते थे एक ही वीडियो
  • कंपनी ने पकड़े कई बड़े अकाउंट्स
  • कैसे चलता था पूरा खेल
  • अब असली क्रिएटर को मिलेगा फायदा

बार बार दिखते थे एक ही वीडियो

अक्सर देखा जाता था कि कोई वीडियो (X Viral Video Rule) वायरल होते ही उसे कई अलग अलग अकाउंट्स तुरंत दोबारा पोस्ट कर देते थे। इससे असली कंटेंट बनाने वाला क्रिएटर पीछे छूट जाता था जबकि रीपोस्ट अकाउंट्स भारी ट्रैफिक और कमाई हासिल कर लेते थे।

अब कंपनी ने साफ संकेत दिए हैं कि केवल कॉपी पेस्ट करके कमाई करने वाले अकाउंट्स की पहचान कर उन पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कंपनी ने पकड़े कई बड़े अकाउंट्स

X की प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने ऐसे कई बड़े अकाउंट्स को ट्रैक किया है जो छोटे क्रिएटर्स का कंटेंट उठाकर प्रोग्रामेटिक तरीके से दोबारा पोस्ट कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इन अकाउंट्स का मकसद केवल क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम से पैसा कमाना था। इसके साथ ही ये लोग असली क्रिएटर को क्रेडिट देने से भी बच रहे थे। कंपनी के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में वायरल वीडियो (X Viral Video Rule) और ट्रेंडिंग पोस्ट्स को तेजी से रीअपलोड करने वाले कई अकाउंट्स पर नजर रखी गई है।

कैसे चलता था पूरा खेल

X का क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम इंप्रेशन और एंगेजमेंट के आधार पर क्रिएटर्स को कमाई का मौका देता है। लेकिन कुछ यूजर्स इस सिस्टम का गलत फायदा उठा रहे थे।

ये अकाउंट्स किसी वीडियो के वायरल होने से पहले ही उसे कॉपी करके पोस्ट कर देते थे। नतीजा यह होता था कि व्यूज और इंप्रेशन रीपोस्ट करने वाले अकाउंट्स को मिल जाते थे जबकि असली कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर को कम फायदा पहुंचता था।

अब असली क्रिएटर को मिलेगा फायदा

कंपनी ने कहा है कि अब रीअपलोडेड पोस्ट्स की पहचान की जाएगी और उनके इंप्रेशन सीधे ओरिजिनल क्रिएटर के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे कंटेंट चोरी पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।

इस फैसले को ओरिजिनल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए बड़ा राहत भरा कदम माना जा रहा है। वहीं केवल वायरल वीडियो रीपोस्ट करके लाखों व्यूज बटोरने वाले अकाउंट्स को अब बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

Google Pixel 9 Pro Fold : भारत में अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा ये फोन, 77 हजार रुपये हुआ सस्ता
Iran Tech Companies Target: मिडिल ईस्ट जंग में नई ‘हिट लिस्ट’, ईरान के निशाने पर अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियां
AI Smart Glasses Police : गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा का हाईटेक कवच, AI चश्मों से होगी संदिग्धों की पहचान
Good news : रूस के सहयोग से रायपुर से दुर्ग के बीच चलेगी लाइट मेट्रो, प्रोजेक्ट पर खर्च होगा लगभग 500 करोड़, रायपुर नगर निगम और रूस के बीच हुआ MOU
पहलगाम में क्या हुआ, दिनेश के बेटे ने बताया:पापा को नहीं पता था कलमा क्या है और टैरेरिस्ट ने गोली मारी दी, उन्हें शहीद माना जाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cockroach Janata Party
Cockroach Janata Party  : कॉकरोच जनता पार्टी पर सुको में याचिका, अदालत बोली इतने भावुक मत बनिए

सीजी भास्कर, 25 मई : सोशल मीडिया पर…

X Viral Video Rule
X Viral Video Rule  :  X पर कॉपी पेस्ट कमाई का खेल बंद, वायरल वीडियो चुराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीजी भास्कर, 25 मई : माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X…

Sand Mafia Action
Sand Mafia Action : अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त, तोड़ा गया रैम्प

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले में…

Barnawapara Elephant Alert
Barnawapara Elephant Alert : दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट जारी

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले के…

Baby Elephant Death
Baby Elephant Death : दलदल में समा गई मासूम जान, मृत शावक को उठाने की कोशिश करती रही हथिनी

सीजी भास्कर, 25 मई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

You Might Also Like

टेक्नोलॉजी

Claude App No.1 on App Store: ट्रंप बैन के बाद यूजर्स का झुकाव, Anthropic का ऐप बना टॉप डाउनलोड

02/03/2026
टेक्नोलॉजी

SIM Binding Postponed : बिना सिम के भी चलते रहेंगे WhatsApp और Telegram, सरकार ने ‘सिम बाइंडिंग’ नियम की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ाई, यूजर्स को बड़ी राहत

03/04/2026
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

वंदे भारत स्कूटर के बाद अब यात्रियों को शीघ्र मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा, जानिए कब से दौड़ेगी यह ट्रेन …❓

25/08/2024
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

भोपाल रेल मंडल ने शुरू की देश की पहली ऑप्टिकल फाइबर सिग्नल तकनीक, मिलेंगे साफ संकेत..

11/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?