CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Yashasvi Jaiswal Century VS England : यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर रवि शास्त्री को पछाड़ा, भारतीय टीम ने भी बना दिया खास रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal Century VS England : यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर रवि शास्त्री को पछाड़ा, भारतीय टीम ने भी बना दिया खास रिकॉर्ड

By Newsdesk Admin
02/08/2025
Share
Yashasvi Jaiswal Century VS England
Yashasvi Jaiswal Century VS England

सीजी भास्कर, 02 अगस्त। इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर जारी टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक जड़ने में सफल रहे। यशस्वी ने 164 गेंदों पर 118 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. यशस्वी के टेस्ट करियर का ये छठा शतक रहा। खास बात यह है कि 6 में से चार शतक तो यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं।

23 साल की उम्र में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल से ज्यादा टेस्ट शतक सचिन तेंदुलकर (11) ही लगा पाए थे। यशस्वी ने रवि शास्त्री को पछाड़ दिया है, जिन्होंने इस उम्र तक 5 टेस्ट शतक जड़े थे।

23 साल या उससे कम की उम्र में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर हैं। इस मामले में साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ टॉप पर हैं, जिन्होंने 7 टेस्ट शतक जड़े थे।

देखा जाए तो भारतीय टीम की ओर से मौजूदा टेस्ट सीरीज में 12 शतक बने हैं। पहली बार ऐसा हुआ, जब भारत की ओर से एक टेस्ट सीरीज में इतने शतक लगाए गए हैं। अगर भारत की ओर से एक और शतक बनता  है तो शुभमन ब्रिगेड वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगी। अब तक एक टेस्ट सीरीज में किसी टीम की ओर से 12 से ज्यादा टेस्ट शतक नहीं बने हैं।

टेस्ट सीरीज में किसी टीम की ओर से सर्वाधिक शतक 12- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, 1955 (विदेश में, 5 टेस्ट) 12- पाकिस्तान vs भारत, 1982/83 (घर में, 6 टेस्ट) 12- साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, 2003/04 (घर में, 4 टेस्ट) 12- भारत vs इंग्लैंड, 2025 (विदेश में, 5 टेस्ट)

एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक शतक 21- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, 1955 20- वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, 2003/04 19- भारत vs इंग्लैंड, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में जायसवाल के 72.9 प्रतिशत रन ऑफ साइड से आए, जो किसी सीरीज में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर के लिए सर्वाधिक है।

उनके 64.3 प्रतिशत रन बिहाइंड स्क्वायर आए हैं, जो एक टेस्ट सीरीज में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वाधिक रहा।

यशस्वी ने  टेस्ट सीरीज में कुल 10 पारियां खेलीं, जिसमें उन्होंने 41.10 की औसत से 411 रन बनाए।

इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले।

Praful Hinge Sakib Hussain : ‘ड्रीम डेब्यू’ या तबाही! प्रफुल हिंगे-साकिब हुसैन ने RR को किया तहस-नहस, बनाए ये धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड
Mary Kom Affair Controversy : शादीशुदा रहते मैरी कॉम का अफेयर था, एक्स-हसबैंड का बड़ा दावा
ILT20 Retired Out Strategy: निकोलस पूरन की दिमागी चाल से बल्लेबाज रिटायर्ड आउट, मैदान पर दिखी हैरान करने वाली घटना
India vs Australia T20 2025 : हेजलवुड की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजों को मिलेगी राहत, आज भारत-आस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?