CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » योगी सरकार की मातृभूमि योजना से बदले गांवों के हालात, लोग खुद बना रहे खेल परिसर

योगी सरकार की मातृभूमि योजना से बदले गांवों के हालात, लोग खुद बना रहे खेल परिसर

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मई। उत्तर प्रदेश में गांवों की तस्वीर अब बदल रही है। योगी सरकार की मातृभूमि योजना के जरिए लोग अब खुद आगे आकर अपने गांवों को संवारने में जुटे हैं।

Contents
  • प्रदेश के कई जिलों में चल रहे हैं काम
  • कौन-कौन से कार्य हो सकते हैं?
  • कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
  • मातृभूमि से जुड़ने की एक मिसाल

खास बात यह है कि जो लोग अब किसी कारणवश अपने गांवों से दूर या विदेशों में बस गए हैं, वे भी इस योजना के जरिए अपने गांव के विकास में भागीदार बन पा रहे हैं। इस योजना में सरकार और दानदाता मिलकर विकास कार्य कराते हैं, जिसमें दानदाता 60 फीसदी और सरकार 40 फीसदी सहयोग करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू हुई यह योजना ग्रामीण विकास की एक नई मिसाल बन गई है। अब गांवों में खेल मैदान, ओपन जिम, सीसी सड़कें, हाईमास्ट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र, लाइब्रेरी, कन्या इंटर कॉलेज, कला अकादमी जैसी सुविधाएं बनाई जा रही हैं। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें भाग लेने वाले व्यक्ति या परिवार का नाम निर्माण स्थल पर शिलापट्ट पर दर्ज किया जाता है, ताकि उनके योगदान को पीढ़ियां याद रखें।

प्रदेश के कई जिलों में चल रहे हैं काम

बुलन्दशहर में खेल परिसर का निर्माण करीब 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. उन्नाव में कला अकादमी का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है. बिजनौर में कन्या इंटर कॉलेज की नींव पड़ चुकी है और बागपत में सीसी रोड का निर्माण हो रहा है। लखनऊ में हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही है. अब तक 16 विकास योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जबकि 18 निर्माणाधीन हैं और 26 प्रस्तावित है।

कौन-कौन से कार्य हो सकते हैं?

मातृभूमि योजना के तहत सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, लाइब्रेरी, ओपन जिम, आरओ प्लांट, सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरे, सीवर लाइन, दूध डेयरी, अग्निशमन केंद्र, बस स्टैंड, यात्री शेड, शौचालय, कौशल विकास केंद्र, पशु प्रजनन केंद्र, श्मशान घाट आदि बनवाए जा सकते हैं।

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

जो भी व्यक्ति अपने गांव के विकास में भागीदार बनना चाहता है, वह http://matrubhumi.up.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है. आवेदन की प्रक्रिया सरल है और सरकार से समन्वय के बाद कार्य शुरू हो जाता है।

मातृभूमि से जुड़ने की एक मिसाल

सरकार का उद्देश्य है कि गांव से दूर रह रहे लोग भी अपनी जड़ों से जुड़े रहें। ये लोग केवल आर्थिक सहायता नहीं दे रहे, बल्कि गांव की भावनाओं से जुड़कर उसे बेहतर बना रहे हैं। यह योजना सरकार और जनता के साझा प्रयासों का बेहतरीन उदाहरण है, जो ग्रामीण उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और आधुनिक बना रहा है।

Chhattisgarh Paper Leak : पेपर लीक कांड पर ‘सियासी संग्राम’, विकास उपाध्याय का हमला— “भाजपा नेताओं के संरक्षण में लीक हुआ हिंदी का पर्चा”; आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर भी घेरा
Global Economy War Impact 2026: युद्ध की आंच से डगमगाई दुनिया की अर्थव्यवस्था, महंगाई-मंदी का डबल खतरा
पुलिस का CCTV अभियान… 2 दिनों में 7 कैमरे लगे:रायगढ़ में कैमरे का फोकस सड़कों पर कर रहे, आरोपियों की पहचान के लिए यह अभियान
5 साल के मासूम को लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत:इलाज में लगेंगे 30 लाख, मैकेनिक पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर; मदद की गुहार
Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dowry Death Case Durg
Dowry Death Case Durg : दहेज प्रताड़ना से हुई नवविवाहिता की मौत, पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा

Dowry Death Case Durg  : सुनवाई के दौरान…

Korba Bike Dispute
Korba Bike Dispute : बाइक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोस्तों की मारपीट में एक घायल

Korba Bike Dispute : इसके बावजूद मामले की…

Thar Car Accident 
Thar Car Accident : जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, थार की टक्कर से भाई-बहन की मौत

Thar Car Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके…

Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z से 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए 16 नई योजनाएं शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन
Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z के लिए 10 अगस्त से 16 योजनाएं, 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए भी नई योजना शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 5 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Raigarh Road Safety
Raigarh Road Safety : पेड़ों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में हादसे रोकने का अभियान

Raigarh Road Safety  :पुलिस ने लोगों से रात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?