CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%

Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%

By Newsdesk Admin
05/09/2026
Share
Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%
Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%

सीजी भास्कर, 05 सितंबर : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के डिजिटल संगठन चुनाव (Youth Congress Election)  में बड़ी संख्या में युवाओं ने रुचि दिखाई है, लेकिन रजिस्ट्रेशन के बाद सदस्यता शुल्क जमा करने वालों की संख्या काफी कम है। 4 सितंबर तक 90 विधानसभा क्षेत्रों में 3.95 लाख से ज्यादा युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें सिर्फ 1 लाख 86 हजार 799 युवाओं ने 75 रुपए सदस्यता शुल्क जमा किया है।

Contents
  • 47.29% युवाओं ने ही पूरी की सदस्यता प्रक्रिया
  • अंबिकापुर रजिस्ट्रेशन और भुगतान दोनों में आगे
  • शहरी विधानसभा क्षेत्रों में फीस जमा कराने की दर ज्यादा
  • धरमजयगढ़ में सबसे कम फीस जमा
  • अब भुगतान वाले सदस्य होंगे सबसे अहम

 

यह भी पढ़ें…Korba Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौके पर मौत

 

47.29% युवाओं ने ही पूरी की सदस्यता प्रक्रिया

युवा कांग्रेस चुनाव (Youth Congress Election) के आंकड़ों के मुताबिक कुल रजिस्ट्रेशन में 47.29% युवाओं ने ही सदस्यता शुल्क जमा किया है। वहीं 52.71% पंजीकरण ऐसे हैं, जिनमें फीस जमा नहीं हुई। ऐसे युवा सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके।

इससे साफ है कि संगठन चुनाव में केवल रजिस्ट्रेशन की संख्या ही महत्वपूर्ण नहीं होगी। वास्तविक सक्रिय सदस्यता का आधार शुल्क जमा करने वाले युवाओं को माना जाएगा।

 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Janmashtami Celebration : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ी भीड़; रायपुर में लगा एक किमी लंबा जाम

 

अंबिकापुर रजिस्ट्रेशन और भुगतान दोनों में आगे

विधानसभा स्तर पर अंबिकापुर सबसे आगे रहा। यहां 16,438 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 8,928 ने 75 रुपए सदस्यता शुल्क जमा किया। इस तरह यहां 54.31% रजिस्ट्रेशन भुगतान वाली सदस्यता में बदल गए।

जिला स्तर पर सरगुजा 26,821 रजिस्ट्रेशन के साथ पहले स्थान पर रहा। यहां 12,701 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा किया। जांजगीर-चांपा 25,403 रजिस्ट्रेशन के साथ दूसरे और महासमुंद 22,611 के साथ तीसरे स्थान पर रहा। महासमुंद में भुगतान करने वालों की संख्या 12,287 रही। यह कुल रजिस्ट्रेशन का 54.34% है।

 

 

यह भी पढ़ें…CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

 

 

शहरी विधानसभा क्षेत्रों में फीस जमा कराने की दर ज्यादा

युवा कांग्रेस चुनाव (Youth Congress Election) के आंकड़ों में शहरी और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बीच भी अंतर नजर आ रहा है। शहरी क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन को भुगतान वाली सदस्यता में बदलने की दर अपेक्षाकृत अधिक रही।

कोरबा सिटी में 6,466 रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें 4,492 युवाओं ने फीस जमा की। भुगतान की दर 69.47% रही। भिलाई सिटी में 15,960 में से 10,862 यानी 68.06% युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा किया। रायपुर सिटी में 16,659 रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें 10,112 युवाओं ने 75 रुपए की फीस जमा की। यहां भुगतान की दर 60.70% रही।

 

 

यह भी पढ़ें…‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार

 

धरमजयगढ़ में सबसे कम फीस जमा

धरमजयगढ़ विधानसभा में रजिस्ट्रेशन और भुगतान के बीच सबसे बड़ा अंतर सामने आया। यहां 665 युवाओं ने पंजीकरण कराया, लेकिन सिर्फ 28 ने सदस्यता शुल्क जमा किया। भुगतान की दर महज 4.21% रही।

सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा में 78 पंजीकरण हुए। इनमें 34 युवाओं ने फीस जमा की। वहीं जिला स्तर पर बलरामपुर का प्रदर्शन कमजोर रहा। यहां 6,504 रजिस्ट्रेशन के बावजूद केवल 1,172 युवाओं ने सदस्यता शुल्क का भुगतान किया।

 

 

यह भी पढ़ें…Gariaband Rojgar Mela : 354 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 8वीं से PG तक मौका

 

 

अब भुगतान वाले सदस्य होंगे सबसे अहम

डिजिटल तरीके से हो रहे युवा कांग्रेस चुनाव (Youth Congress Election) में संगठन के लिए केवल रजिस्ट्रेशन की संख्या पर्याप्त नहीं होगी। सदस्यता शुल्क जमा करने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा महत्वपूर्ण होगी।

चुनाव में उम्मीदवारों की वास्तविक संगठनात्मक ताकत का आकलन भी इन्हीं सक्रिय और भुगतान वाले सदस्यों के आधार पर होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले चुनाव में यह देखना अहम होगा कि किस क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन को वास्तविक सदस्यता में बदलने की दर सबसे ज्यादा रहती है।

 

 

खबरें और भी हैं : Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति करेंगी चक्रधर समारोह का समापन, जानिए 10 दिनों में कौन-कौन मचाएगा धमाल

Shiv Sena : उद्धव की सेना में बढ़ती नाराजगी के पीछे क्या है वजह, बयानबाजी से और गरमाया सियासी माहौल
Young MLAs Conference: लोकतंत्र और विकसित भारत 2047 पर युवा विधायकों का मंथन शुरू
Mahtari Vandan Yojana Installment: महिला दिवस पर बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन, जारी होगी योजना की 25वीं किस्त
Haryana News: अनिल विज का तंज, ‘योगी जी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन रख लें ममता बैनर्जी’
Ramadan के मौके पर Sambhal में बिना लाउडस्पीकर दी जा रही अजान, प्रशासन की सख्ती पर मौलाना ने कही ये बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%
Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के डिजिटल संगठन चुनाव (Youth…

Korba Bike Accident
Korba Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौके पर मौत

Korba Bike Accident :पुलिस ने लोगों से अपील…

Chhattisgarh Janmashtami Celebration : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ी भीड़; रायपुर में लगा एक किमी लंबा जाम

Chhattisgarh Janmashtami Celebration :जन्माष्टमी के आयोजनों के कारण…

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती…

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?