CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खत्म हुआ युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का रिश्ता, कोर्ट ने दिया तलाक

खत्म हुआ युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का रिश्ता, कोर्ट ने दिया तलाक

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

सीजी भास्कर 20 मार्च करीब ढाई साल तक एक-दूसरे से अलग रहने के बाद स्टार भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है. पिछले कई दिनों से दोनों के तलाक को लेकर अफवाहें चल रही थीं, जिसके बाद बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट में दोनों ने तलाक के लिए आवेदन दिया था. अब गुरुवार 20 मार्च को फैमिली कोर्ट ने दोनों की तलाक की अपील को मंजूरी दे दी है.

इसके साथ ही दोनों की शादी 4 साल और करीब 3 महीने में टूट गई.गुरुवार 20 मार्च को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने तलाक पर अपना अंतिम फैसला सुनाया. इस सुनवाई के लिए चहल और धनश्री अलग-अलग पहुंचे. चहल पहले अपने वकीलों के साथ काली जैकेट और मास्क लगाकर पहुंचे. वहीं उनके कुछ देर बाद धनश्री सफेद टी-शर्ट पहने हुए पहुंची. उन्होंने भी चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. इस दौरान दोनों की प्रतिक्रिया के लिए मीडिया का हुजूम उमड़ा था लेकिन किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया.

4 साल पहले हुई थी शादीचहल और धनश्री की शादी 24 दिसंबर 2020 को हुई थी. हालांकि, तीन-चार महीने पहले ही दोनों के रिश्तों में दरार की खबरें आनी शुरू हुई थीं, जब उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. इसके बाद से ही लगातार अफवाहें उड़ती रहीं लेकिन पिछले महीने ही तलाक की कार्यवाही शुरू होने की पुष्टि हुई थी. दोनों ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में इसके लिए अपील की थी. दोनों ने साथ ही 6 महीने के कूलिंग-ऑफ पीरियड से भी छूट देने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

धनश्री को 4.75 करोड़ देंगे चहल

इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी और कोर्ट ने बुधवार 19 मार्च को फैसला सुनाते हुए फैमिली कोर्ट से 20 मार्च को इस मामले को निपटाने का आदेश दिया था. हाई कोर्ट ने दोनों को कूलिंग-ऑफ से भी छूट दी थी क्योंकि उन्होंने बताया था कि वो पिछले ढाई साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे. इस तलाक के बदले एलिमनी के तौर पर चहल की ओर से धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने पर भी सहमति बनी थी, जिसका 50 फीसदी हिस्सा भारतीय क्रिकेटर ने दे दिया है और बाकी हिस्सा अब धनश्री को मिलेगा.

IND vs ENG 2nd T20 : दूसरे टी20 पर भी वरुण देव का साया, ओल्ड ट्रैफर्ड में मौसम बढ़ाएगा श्रेयस की टेंशन!
देवास में शादी के नाम पर ठगी: डेढ़ लाख रुपये लेकर दुल्हन हुई फरार, पहले से थी शादीशुदा…
India Corona : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 मरीजों की मौत
दर्दनाक खबर 🛑 करंट की चपेट से 9 कांवड़ियों की मौत, 3 झुलसे, सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर जल लेकर जाने के दौरान सुल्तानपुर में हादसा
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, दो बच्चों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dharti Aba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan : प्रदेश के 160 गांवों की बदलेगी तस्वीर, हर ग्रामसभा को मिलेंगे 15 लाख 
Dharti Aba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan : प्रदेश के 160 गांवों की बदलेगी तस्वीर, हर ग्रामसभा को मिलेंगे 15 लाख 

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। धरती…

Mahanadi Aarti
Mahanadi Aarti : गुरु पूर्णिमा पर महानदी उद्गम में गूंजे वैदिक मंत्र, भव्य आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

पावन अवसर पर फरसियां स्थित सर्व धर्म तीर्थस्थल…

Cyber Fraud Network : नौकरी-कमीशन के लालच में खुलवाए 1242 म्यूल अकाउंट, 122 गिरफ्तार
Cyber Fraud Network : नौकरी-कमीशन के लालच में खुलवाए 1242 म्यूल अकाउंट, 122 गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े…

Bike Theft
Bike Theft : होटल के सामने से गायब हुई मोटरसाइकिल का खुलासा, शातिर चोर तक ऐसे पहुंची पुलिस

बलौदाबाजार जिले में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले…

Transport Nagar : बलौदाबाजार में बनेगा नया ट्रांसपोर्ट नगर, राज्य शासन ने मंजूर किए 16.41 करोड़ रुपये
Transport Nagar : बलौदाबाजार में बनेगा नया ट्रांसपोर्ट नगर, राज्य शासन ने मंजूर किए 16.41 करोड़ रुपये

बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर (Transport…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?