सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। दुर्ग के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नयापारा रोड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी मदिरा और नगदी रकम जब्त की है। (Major action by Durg Police)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरबीएस बस सर्विस डिपो के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बिक्री के लिए ले जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदेहियों को पकड़ लिया।

पहले मामले में आरोपी राहुल निषाद (24 वर्ष) के पास से 34 नग शोले मशाला देशी मदिरा पौवा और 200 रुपये नगद जब्त किए गए।

वहीं दूसरे मामले में आरोपी प्रकाश निषाद (50 वर्ष) के कब्जे से 35 नग देशी मदिरा पौवा बरामद हुआ।
आरोपी द्वारा अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से बिना अनुमति शराब का संग्रहण और बिक्री : Major action by Durg Police :
दोनों मामलों में कुल 69 पौवा देशी शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से बिना अनुमति शराब का संग्रहण और बिक्री कर रहे थे।


