भिलाई नगर, 25 अप्रैल। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहरा कर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। (Youth arrested for spreading terror)
आमजन में भय फैलाने की सूचना : Youth arrested for spreading terror
थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि जहाज बिल्डिंग वार्ड-19 भिलाई के पास एक युवक के आमजन में भय फैलाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
कब्जे से एक नग धारदार हसियानुमा हथियार बरामद
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन कुमार मारकंडेय (22 वर्ष) निवासी राजीव नगर, मुस्लिम कब्रिस्तान के पास भिलाई बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार हसियानुमा हथियार बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना वैशाली नगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


