CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मोबाईल लूटकर भागने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा ।

मोबाईल लूटकर भागने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा ।

By @Admin
22/05/2023
Share

// प्रेस नोट //

दिनांक : 25.03.2023

▪️ चोरी, नकबजनी एवं पॉकेट से मोबाईल लूटकर भागने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा ▪️ ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दे रहे थे चोरी, नकबजनी की घटनाओं को अंजाम।

▪️ लगभग 35 जगहों पर चोरी, नकबजनी की घटनाओं को दे चुके है अंजाम ।

▪️ अम्लेश्वर, पाटन, रानीतराई, उतई, भखारा, अभनपुर, धमतरी, गरियाबंद, राजिम, सिमगा एवं रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में घूम घूमकर देते थे घटना को अंजाम।

▪️ के एंड्रायड मोबाईल फोन सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल कीमती करीबन 7.5 लाख की मशरूका बरामद ।

▪️ घटना के 03 आरोपी एक विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक सहित 03 खरीददार गिरफ्तार।

▪️ एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट एवं थाना अम्लेश्वर, पाटन, रानीतराई की संयुक्त कार्यवाही ।

            विवरण इस प्रकार है कि दुर्ग जिले में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, नकबजनी की घटनाएँ घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामद करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पाटन श्री देवांश सिंह राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी अम्लेश्वर निरीक्षक राजेंद्र यादव, थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक राजकुमार लहरे व थाना प्रभारी रानीतराई उप निरीक्षक एनूराम देवांगन के नेतृत्व में थानों एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर पतासाजी हेतु लगाया गया था

         टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाया गया। पतासाजी हेतु विशेष सूत्र लगाये गये, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज प्राप्त कर उनका विस्तृत रूप से अवलोकन किया गया। जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों के फूटेज प्राप्त हुये जिनकी पहचान सुनिश्चित करने हेतु विशेष सूत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से फूटेज वायरल किया गया जिससे आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये वाहन से संबंधित सूचनाएँ प्राप्त हुई। वाहन का विस्तृत डिटेल निकालकर वाहन स्वामी बजरंगपारा अम्लेश्वर निवासी सागर निर्मलकर को पकड़कर पूछताछ किया गया जो कि प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किंतु सतत् रूप से तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपने साथी दुर्गानगर अम्लेश्वर निवासी शंकर सेठी, आशीष देवांगन, हर्ष शिंदे व विधि के विरूद्ध संघर्षरत एक बालक के साथ मिलकर विगत 08-09 माह से लेकर अभी तक थाना अम्लेश्वर, पाटन तथा रानीतराई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना और साथ ही साथ अपने उपरोक्त साथियों के साथ मिलकर उतई, भखारा, अभनपुर, सिमगा, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद एवं रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से राह चलते लोगों से मोबाईल फोन उनके जेब से निकालकर चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। जिससे प्रकरण के अन्य आरोपियों शंकर सेठी, आशीष देवांगन, हर्ष शिंदे व विधि के विरूद्ध संघर्षरत एक बालक को आम रास्ता में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया जिसके परिणामस्वरूप चोरी का मोबाईल खरीदने वाले झीट निवासी आशीष साहू, कट्टी अभनुपर निवासी खिलेश के कब्जे से चोरी गई मोबाईल एवं आरोपियों के कब्जे से पृथक-पृथक चोरी गई मशरूका सोने, चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन एवं घरेलू उपयोग के सामान बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है। अन्य जप्तशुदा मोबाईल के स्वामियों का पता तलाश तकनीकी आधार पर किया जा रहा है।

Success Story 🟢 पिता ने ठेले में सब्जी बेची 🟠 मां ने पढ़ाई के लिए जेवर गिरवी रख बिटिया को बनाया अफसर
DMF घोटाला मामले में ED की रेड 🛑 छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र में भी दबिश 🛑 1 करोड़ से अधिक रकम बरामद
Maternity Leave Case : कामकाजी महिलाओं को लेकर हाई कोर्ट का आया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
भाई बना जल्लाद! विधवा बहन के सामने प्रेमी की बेरहमी से हत्या, दिल दहला देने वाली वारदात
MP News : 10 किमी पैदल और 8 किमी बस का सफर तय करने कलेक्ट्रेट पहुंचा 70 साल का बुजुर्ग, एसडीएम को ऊंची आवाज गुजरी नागवार, घंटों तक थाने में भूखा-प्यासा बैठाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambuja Cement
Ambuja Cement : अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में चोरी की कोशिश, गार्ड पर पाइप से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री परिसर में चोरी की नीयत…

Ganesh Visarjan Security : रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी पर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में बंटा शहर, 2 हजार जवान तैनात
Ganesh Visarjan Security : रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी पर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में बंटा शहर, 2 हजार जवान तैनात

राजधानी में गणेश प्रतिमा विसर्जन की झांकी को…

Chhattisgarh NSA Order : 33 कलेक्टरों को मिली विशेष शक्ति, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा NSA
Chhattisgarh NSA Order : 33 कलेक्टरों को मिली विशेष शक्ति, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा NSA

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (Chhattisgarh NSA Order) के तहत…

CG Patwari Transfer 2026 : छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का तबादला, देखें पूरी List
CG Patwari Transfer 2026 : छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का तबादला, देखें पूरी List

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व विभाग ने बड़ा प्रशासनिक…

Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav : निकाय चुनाव में किसे मिलेगा बड़ा मौका, BJP-कांग्रेस ने बनाया प्लान, दावेदारों में बढ़ा सस्पेंस
Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav : निकाय चुनाव में किसे मिलेगा बड़ा मौका, BJP-कांग्रेस ने बनाया प्लान, दावेदारों में बढ़ा सस्पेंस

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Nagar Nigam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?