भिलाई नगर, 19 अप्रैल। पुरानी भिलाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को सट्टा पट्टी और नगद रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। (Durg police raid)
तालाब के पास चल रहा था अंकों का दांव : Durg police raid
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुरानी भिलाई पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि शांतिपारा स्थित गतवा तालाब के पास एक व्यक्ति अंकों पर दांव लगवाकर लोगों से सट्टा खिलवा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। (Durg police raid)
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश ढीमर (28 वर्ष) निवासी शांतिपारा पुरानी भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 नग सट्टा पट्टी और 4 हजार कैश जब्त किया है।
आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी भिलाई में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से इस गतिविधि में संलिप्त था।


