CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘सोनम के साथ वो लड़की 24 घंटे रहती थी, मुझे तो शक है कि…’ राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, सास ने किया ये दावा

‘सोनम के साथ वो लड़की 24 घंटे रहती थी, मुझे तो शक है कि…’ राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, सास ने किया ये दावा

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। Mystery Girl In Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी केस में अब एक लड़की की भी एंट्री हो गई है। राजा की मां का दावा है कि एक लड़की सोनम के साथ 24 घंटे रहती थी. उस पर भी राजा की मां ने हत्याकांड में शामिल होने का शक जताया है।

Contents
  • SIT ने नहीं दी इस पर प्रतिक्रिया
  • 11 मई को शादी, 23 मई को हत्या

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को पूरे 27 दिन बीत चुके हैं. राजा का परिवार अभी भी सदमे में है। वो बेटे के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

आरोपी पत्नी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड सहित 5 लोग फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। इस बीच सोनम की सास ने ऐसा बयान दिया है जो केस की कहानी बदल सकता है।

राजा की मां और सोनम की सास उमा रघुवंशी ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू में कहा- सोनम के साथ एक लड़की 24 घंटे रहती थी। मुझे शक है कि वो भी राजा की हत्या में शामिल होगी। उसकी भी पुलिस को जांच करनी चाहिए।

उमा रघुवंशी ने कहा- सोनम की चार सहेलियां थीं। इसमें से एक बेहद खास थी। मुझे उसका नाम तो याद नहीं, लेकिन मैं भोपाल में उससे मिल चुकी हूं।

उमा रघुवंशी ने कहा कि वह लड़की सोनम के साथ 24 घंटे रहती थी। उन्हें संदेह है कि सोनम की उस खास सहेली को इस हत्याकांड से जुड़ी कई अहम जानकारियां होंगी। उन्होंने उस लड़की से पूछताछ की जरूरत बताई है।

राजा की मां उमा ने आगे कहा- वह उसके साथ दिन भर रहती थी।मुझे उसका नाम याद नहीं है. उन लड़कियों से पूछताछ करनी चाहिए कि उनमें से कौन वह लड़की है और कहां तक जुड़ी हैं। इससे पूरी बात सामने आ जाएगी।

SIT ने नहीं दी इस पर प्रतिक्रिया

हालांकि, मेघालय पुलिस इंदौर पहुंची, एसआईटी की टीम ने सोनम की मिस्ट्री फ्रेंड को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या यह लड़की सोनम की राजदार है, क्या उसे राजा की हत्या को लेकर जानकारी थी, क्या उसने सोनम की किसी तरह से मदद की थी, यह सब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

11 मई को शादी, 23 मई को हत्या

सोनम और राजा रघुवंशी की 11 मई को शादी हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए पहले गुवाहाटी और फिर शिलॉन्ग चले गए थे। यहां 23 मई को दोनों लापता हो गए।

बाद में 2 जून को राजा की लाश एक गहरी खाई से मिली थी। राजा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम को ही गिरफ्तार किया गया है। शिलॉन्ग पुलिस लागातार उससे पूछताछ कर रही है। लेकिन हत्या का मोटिव पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
भिलाई में ट्रक की ठोकर से बाईक सवार महिला की मौत, घायल पति दुर्ग अस्पताल में भर्ती
निगमायुक्त बोले – सफाई हमारे लिए चैलेंज: 38 मिनट में राजवाड़ा किया साफ, शहरवासियों का मिल रहा सहयोग..
Raipur Gold Shop Theft : सोने की दुकान में कारीगर बनकर की चोरी
Vaishali Nagar Breaking 🛑 टमाटर लेकर घर-घर पहुंचे विधायक रिकेश, शहर को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाने अनूठी पहल, कई कूलर में जमा गंदा पानी करवाया साफ, कहा – “कूलर साफ कर भेजें फोटो और ले जाएं एक किलो टमाटर”
Avneet Kaur Birthday Mahakal Visit: 24 साल की हुईं अवनीत, महाकाल का लिया आशीर्वाद, सूर्यकुमार यादव के साथ दिखीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?