CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर में 60 बिस्तरों वाला आयुष अस्पताल तैयार:मांगलिया में बने नए भवन का मई में सीएम करेंगे शुभारंभ, मंत्री सिलावट ने किया दौरा

इंदौर में 60 बिस्तरों वाला आयुष अस्पताल तैयार:मांगलिया में बने नए भवन का मई में सीएम करेंगे शुभारंभ, मंत्री सिलावट ने किया दौरा

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल |

इंदौर के सबसे बड़े 60 बिस्तरों वाले सरकारी आयुष (आयुर्वेद) अस्पताल का नया भवन लगभग तैयार हो गया है। साज-सज्जा और मॉडर्न सुविधायुक्त इस नए भवन का शुभारंभ मई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में होगा।

मांगलिया में लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से बने भवन का गुरुवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निरीक्षण किया। इस भवन का सिविल वर्क पूर्ण हो गया है। अब केवल चिकित्सकीय सुविधाएं और उपकरण स्थापित करने का काम बाकी है। यह भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।

मंत्री सिलावट ने अधिकारियों से कहा कि यह मानव सेवा और स्वास्थ्य का एक बड़ा केंद्र है। हमारा फर्ज है कि इस स्थान की महत्ता को देखते हुए इसके रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। जनभागीदारी से सुविधाओं का विस्तार करें। उन्होंने आयुष विभाग के डॉक्टरों और स्टाफ से कहा कि अस्पताल में जो भी सुविधाएं बढ़ाना होंगी उसके लिए राज्य शासन द्वारा सभी संभव प्रयास किए जाएंगे।

अस्पताल में मिलेंगी ये सुविधाएं

  • अस्पताल में उपचार की सभी आधुनिक सुविधाएं रहेंगी।
  • पंचकर्म तथा योग से भी उपचार किया जाएगा।
  • डिलीवरी की सुविधा भी होगी।
  • अस्पताल में सोनोग्राफी, पेथोलॉजी, एक्स-रे आदि जांच सुविधाएं भी रहेंगी।

मंत्री सिलावट ने दिए यह निर्देश

  • अस्पताल का स्टाफ बढ़ाने, नए कामों के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश।
  • अस्पताल परिसर में बगीचा विकसित करने।
  • समीप के नाले के सौंदर्यीकरण का निर्देश।
  • सीटी स्कैन मशीन भी लगाने के निर्देश।
  • अस्पताल में 10 एसी लगाने और एक एम्बुलेंस देने की घोषणा भी की।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डकाच्या का किया निरीक्षण मंत्री सिलावट ने सांवेर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डकाच्या का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केन्द्र में लैब, मेल वार्ड, फीमेल वार्ड, लेबर रूम, माइनर ओटी/ड्रेसिंग, इंजेक्शन रूम, रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड रूम, मेडिकल ऑफिसर रूम, ऑफिस रूम, जनरल स्टोर, कोल्ड चैन, पीने के पानी की सुविधा, वेटिंग एरिया आदि के काम किए जाएंगे। मंत्री सिलावट ने कामों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग 🔵 बीजेपी महिला पार्षद को घसीट कर सड़क पर पटका 🛑 अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई से नाराज महिलाओं की कारस्तानी
ऐश्वर्या की इन आदतों को बर्दाश्त करते हैं अमिताभ-अभिषेक, ननद को भी नहीं भाती भाभी की ये बात
ADM English Debate : क्या अंग्रेज़ी बोलना योग्यता का पैमाना है, हाई कोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस
Oh….my….God…. छत्तीसगढ़ की राजधानी में 32 लाख रूपये की अफीम पकड़ाई 🛑 पंजाब का यह ड्राइवर तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने धरदबोचा
कनाडा वाली के चक्कर में 7 युवकों ने कैसे गंवाए करोड़ों? लड़की की फोटो से हो रही थी सगाई…तभी पहुंच गई पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी
Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी

सीजी भास्कर, 23 सितंबर : जशपुर जिले के…

Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में
Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में

मछली पालन (Fish Farming Success) को आजीविका का…

Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड
Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड

ग्रामसभा में शराबबंदी का प्रस्ताव (Kevra Liquor Ban)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?