CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC हॉल ऑफ फेम में धोनी, अमला, हेडन समेत 7 दिग्गज शामिल; जानें कौन हैं दो महिला स्टार्स

ICC हॉल ऑफ फेम में धोनी, अमला, हेडन समेत 7 दिग्गज शामिल; जानें कौन हैं दो महिला स्टार्स

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर 10 जून आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने वाले कुल 7 क्रिकेटर्स हैं जिनमें से पांच पुरुष है जबकि दो महिला खिलाड़ी है. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी है. धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है और उन्होंने अपनी कप्तानी में कई रिकॉर्ड्स बनाए भी हैं और तोड़े भी हैं. महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया हैं. उन्होंने बल्लेबाजी में भी काफी रिकॉर्ड्स बनाए हैं.

आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने काफी शानदार संदेश दिया.एमएस धोनी का संदेशआईसीसी के जरिए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा,’आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में अपना नाम देखकर मुझे काफी सम्मानित महसूस हो रहा है. इससे दुनियाभर के तमाम खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलता है, फिर चाहे वह किसी भी युग के हो. सच में सम्मानित महसूस होता है जब ऑल-टाइम दिग्गजों के साथ आपका नाम जोड़ा जाए. मेरे लिए यह बहुत ही बड़ी बात है और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा.’ महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.धोनी के अलावा इन दिग्गजों को भी शामिल किया गयाआईसीसी हॉल ऑफ फेम में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा साउथ अफ्रीका के दिग्गज ओपनर रहे हाशिम अमला का नाम भी है.

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर रहे मैथ्यू हेडन को भी इसमें जगह मिली है. एक समय हेडन के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी 380 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड था. सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान ग्रीम स्मिथ भी इसमें शामिल हो गए हैं. 22 साल की उम्र में स्मिथ को साउथ अफ्रीका की कप्तानी मिल गई थी. इसमें शामिल किए गए 5वें और आखिरी पुरुष खिलाड़ी न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी है.

दो महिला क्रिकेटर पाकिस्तान और इंग्लैंड की हैं. पाकिस्तान की पूर्व कप्तान मीर को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है. सना इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर भी लिस्ट में आ गई हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने महिला क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों ने अपना आदर्श भी मानते हैं.

Women Basketball Tournament Gorakhpur: गोरखपुर में महिला बास्केटबॉल के मुकाबलों में रायपुर और काशी का दबदबा
AUS vs IND ODI Series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह
Para Athletes National Championship : दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रीय चौंपियनशिप में जीते 5 पदक
ODI World Cup 2027 : वर्ल्ड कप की रेस हुई रोमांचक, मेजबान नामीबिया की राह में रोड़े; ये 4 टीमें मार रही हैं बाजी
Kohli-Rohit BCCI Central Contract : BCCI की सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में होगा बदलाव, रोहित-विराट होंगे डिमोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक

गणेशोत्सव के चलते शाम होते ही रायपुर की…

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress :प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर सामने आए चार पुराने CM चेहरे, बघेल-महंत-सिंहदेव-साहू के नामों पर चर्चा; नई पीढ़ी भी दावेदारियों में

छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : भारत ने शूटिंग में जीते दो और पदक, हिमांशु को सिल्वर और रुद्रांक्ष को ब्रॉन्ज

Asian Games 2026 :प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?