CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग पर टिकी नजर, 18 हजार से बढ़कर 51000 हो सकती है बेसिक सैलरी!

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग पर टिकी नजर, 18 हजार से बढ़कर 51000 हो सकती है बेसिक सैलरी!

By Newsdesk Admin
23/07/2025
Share
8th Pay Commission
8th Pay Commission

सीजी भास्कर, 23 जुलाई| 8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग का गठन जल्‍द होने जा रहा है. जनवरी 2026 तक इसे लागू करने का प्रस्‍ताव रखा गया है, जिसे लेकर राज्‍य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी है कि 8th Pay Commission को लेकर राज्‍य सरकारों, वित्त मंत्रालय और संबंधित विभागों से परामर्श की प्रक्रिया चल रही है. जल्‍द ही इसे लागू कर दिया जाएगा. 

इस आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, पेंशन और भत्तों में इजाफा हो जाएगा. कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्‍त उछाल देखने को मिलेगी. साथ ही महंगाई भत्ता और फिटमेंट फैक्‍टर भी बढ़ेगा, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. आइए समझते हैं, आपकी सैलरी कितनी बढ़ सकती है… 

इस फॉर्मूले से बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में ठीक वैसे ही इजाफा होगा, जैसे 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के लागू होने पर हुआ था. कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी के लिए एक्रोयड फॉर्मूले का उपयोग किया जाएगा. 

क्‍या है ये फॉर्मूला

डॉ वालेस एक्रोयड ने यह फॉर्मूला पेश किया था, जिसे जीवन के न्‍यूनतम लागत तय करने के लिए डिजाइन किया गया था. इस फॉर्मूले में यह बताया गया था कि एवरेज कर्मचारियों की पोषण संबंधी जरूरतों के आधार पर सैलरी का कैलकुलेशन किया जाना चाहिए. इस फॉर्मूले को बनाते वक्‍त भोजन, कपड़ा और मकान जैसी कर्मचारियों की जरूरतों को ध्‍यान में रखा गया था. 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन (ILC) ने 1957 में इस फॉर्मूले को अपनाया गया था. 

7वें वेतन आयोग पर भी लागू हुआ था ये फॉर्मूला 

इस फॉर्मूले का उपयोग करते हुए 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत भी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया गया था. 7वें वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 7000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये हो गई थी. कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को अपडेट करने के लिए 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था. ये फिटमेंट फैक्‍टर एक्रोयड फॉर्मूला से तय किया गया था. 

8वें वेतन आयोग के तहत 3 गुना बढ़ जाएगी सैलरी! 

अनुमान है कि 8th Pay Commission के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगी. बेसिक सैलरी में करीब 3 गुना बढ़ोतरी हो सकती है, जो एक्रोयड फॉर्मूला के तहत संभव होगा. अगर ये फॉर्मूला 8वां वेतन आयोग के तहत भी यूज किया जाता है तो सैलरी और पेंशन का कैलकुलेशन 2.86 फिटमेंट के आधार पर होगा. इसका मतलब है कि न्‍यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर 51480 रुपये तक हो सकती है. वहीं पेंशन 9000 रुपये से बढ़कर 25740 रुपये हो जाएगी.

Cyber Fraud in Government Schemes : सरकारी पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी, सरकारी कर्मचारी भी शामिल
इंटेल में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, 25,000 कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में…
Fake Hindustan Unilever products busted : हिंदुस्तान यूनिलीवर के नकली उत्पादों का भंडाफोड़
Aunty पुलिस बुला लेगी…..स्कूल में टल्ली हो नागिन डांस करने लगे एक नहीं दो-दो गुरुजी, बच्चों ने कहा – वाह..मास्साब, गजब…❗तभी आ धमकी पुलिस, डायल 112 टीम ने शराबी टीचर्स को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Supreme Court Noida Case : महिला अधिवक्ता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार व पुलिस को नोटिस – 7 जनवरी को होगी सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच
BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Scrap Case)  में सामने…

Minor Case
Minor Case : सरगुजा में नाबालिग को बुलाकर मारपीट का आरोप, धमकी देने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार

सीतापुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट…

Elephant Crop Damage : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 16 किसानों की धान की फसल रौंदी
Elephant Crop Damage : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 16 किसानों की धान की फसल रौंदी

16 किसानों की फसल का नुकसान (Elephant Crop…

CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची
CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची

राज्य शासन ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

महानदी जल विवाद पर बैठक (Mahanadi Water Dispute)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?