CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कॉलेज छात्रा ने पार्षद पर मारपीट छेड़छाड़ के लगाए गंभीर आरोप, 10 लाख ठगने का दावा

कॉलेज छात्रा ने पार्षद पर मारपीट छेड़छाड़ के लगाए गंभीर आरोप, 10 लाख ठगने का दावा

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। कॉलेज की छात्रा ने पार्षद और दरगाह आला हजरत काउंसिल के चेयरमैन उमान रजा और उनके भाई जुएब रजा पर अपहरण कर मारपीट और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली के इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर उमान रजा ने छात्रा और उसके परिवार पर हनी ट्रैप रचकर फंसाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। दरअसल, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले और मौला नगर वार्ड 24 से सपा पार्षद उमान रजा ने अपने वकील के साथ DIG और एसएसपी से शिकायत की।

उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और दरगाह आला हजरत परिवार का हिस्सा हैं। इसलिए उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

उमान रजा का आरोप है कि उन्होंने खुद 3 जून को प्रेमनगर थाने में शिकायत दी थी। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में बातचीत कराई थी। बातचीत के बाद आपसी समझौता हो गया था.उमान रजा का आरोप है कि समझौता हो जाने के बावजूद छात्रा ने 5 जून को एसएसपी से शिकायत की गई।

एसएसपी के आदेश पर 6 जून को प्रेम नगर थाने में उनके और उनके भाई जुएब रजा, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।

तीनों पर अपहरण, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। छात्रा का आरोप है कि 26 मई को जब वह बरेली कॉलेज गेट के पास थी। तभी उमान रजा, उनके भाई जुएब रजा और एक अन्य व्यक्ति कार में आकर उसे जबरन उठा ले गए।

जुएब रजा ने लड़की पर निकाह करने का दबाव बनाया और अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि इस बार तो छोड़ रहे हैं। अगली बार नहीं छोड़ेंगे।

पार्षद ने बताया हनी ट्रैपवहीं दूसरी ओर सपा पार्षद उमान रजा ने दावा किया कि यह मामला हनी ट्रैप का है। उनका कहना है कि छात्रा और उसके परिवार ने उनके भाई जुएब रजा को फंसाया है।

उमान रजा ने बताया कि करीब एक साल पहले छात्रा ने जुएब से स्नैप चैट के जरिए दोस्ती की थी। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई।

छात्रा ने शादी का झांसा देकर जुएब से करीब 10 लाख रुपए और एक सोने का रानी हार ले लिया. अब आरोप है कि छात्रा का परिवार 50 लाख रुपए और मांग रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

उमान रजा ने बताया कि वे अपने भाई के साथ एसएसपी और आईजी से मिले हैं। उन्होंने अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत भी सौंपी। पार्षद का कहना है कि उनका भाई इस घटना के बाद डिप्रेशन में चला गया है। उन पर और उनके भाई पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ex-MLA Arrested : किसान हत्या मामले में 25 हजार के इनामी पूर्व विधायक दबोचे गए
दुर्ग में बछड़े का सिर विवाद : कलेक्टोरेट का घेराव कर हिंदू संगठनों ने दी दुर्ग बंद की चेतावनी 🛑 कहा – “ऐसे गंभीर मुद्दों पर तत्काल पुलिस करे कार्रवाई”
CM House Marathon Meeting Chhattisgarh : कांग्रेस का हमला, दीपक बैज बोले- सरकार और संगठन में सब ठीक नहीं
‘बेड़ियां बांधकर भेजने पर जताई थी चिंता’, US से डिपोर्ट भारतीयों के सवाल पर संसद में क्या बोली सरकार
Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?