CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नारी शक्ति वंदन बिल पर सियासत गरम: अरुण साव का कांग्रेस पर हमला, रंजीता रंजन के बयान से बढ़ा विवाद

नारी शक्ति वंदन बिल पर सियासत गरम: अरुण साव का कांग्रेस पर हमला, रंजीता रंजन के बयान से बढ़ा विवाद

By Newsdesk Admin
21/04/2026
Share
सीजी भास्कर 21 अप्रैल

रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में बिल पारित नहीं हो पाने के मुद्दे पर बयानबाजी के बीच आज कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन के बयान ने माहौल और गरमा दिया। इस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

महिलाओं के साथ अन्याय का आरोप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है।साव ने कहा कि जब नगरीय निकायों और पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण मिल सकता है, तो विधानसभा और लोकसभा में क्यों नहीं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अरुण साव ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चार दशकों से महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को अधिकार दिलाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने षड्यंत्र कर इसे रोक दिया।

रंजीता रंजन के बयान से बढ़ी तकरार

साव ने कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों की उपेक्षा कर उन्हें राज्यसभा भेजा गया और अब वही नेता राज्य में आकर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि संसद में बिल का विरोध कर उन्होंने राज्य की महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है।

विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए राज्य सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने की रणनीति बनाई जा रही है।

“महिलाएं कांग्रेस को नहीं करेंगी माफ

अरुण साव ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं इस मुद्दे पर कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों से वंचित करते हैं, उन्हें पहले जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम
Liquor Scam ACB Arrest : छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार
Kawardha Crime News : सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिला ने नाबालिग से किया अनाचार, होटल बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
DRUCC Committee 2026 : समिति का पुनर्गठन जल्द, सदस्य बनने के लिए सामने आ सकते हैं दावेदार
Durg Burn Murder Case : दुर्ग में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, 12 साल बाद पति को उम्रकैद, कोर्ट ने मौत की सजा से किया इनकार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

Assault Case
Assault Case : घर में घुसकर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

वाहन खड़ा करने को लेकर (Assault Case) हुए…

Kharra Village
Kharra Village :  दूषित पानी की समस्या पर ग्रामीणों का चक्काजाम, 4 घंटे तक प्रदर्शन

बेमेतरा जिले के ग्राम खर्रा में दूषित पानी…

Food Department
Food Department : बिलासपुर में मिठाई दुकानों की जांच, तीन दुकानों से लिए गए सैंपल

दीपावली के मद्देनजर बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?