CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ड्राइवर समेत 5 बारातियों की हादसे में मौत, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

ड्राइवर समेत 5 बारातियों की हादसे में मौत, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

By Newsdesk Admin
27/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। शादी से लौटते समय बाराती हादसे का शिकार हो गए हैं। उनकी कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई और उसमें सवार 5 युवकों की मौके पर मौत हो गई। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की चौहारघाटी में बसे गांव वरधाण में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। शादी समारोह से लौट रही मारुति कार सड़क से उतरकर 700 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई है। इनमें 4 दोस्त और एक ड्राइवर शामिल हैं। हादसा कल देर रात हुआ, जिसके बारे में आज सुबह पता चला, जब लोगों ने शव इधर उधर बिखरे देखे। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल जोगेंद्र नगर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर उससे मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान की गई और उनके परिजनों को हादसे की खबर दी।पुलिस ने बताया कि भेड़ पालकों ने कार को खाई में गिरे देखा और आस-पास लोगों को पड़े देख पुलिस को सूचना दी। टिक्कन पुलिस ने मौके पर आकर लोगों की मदद से घायल युवकों को सड़क पर पहुंचाया लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। हादसा देर रात हुआ इसलिए समय रहते पता नहीं चला और युवकों की जान चली गई। शव बुरी हालत मे थे, जिन्हें एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। मंडी SP साक्षी वर्मा भी हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं। यह हादसा मुख्य रूप से पधर उपमंडल के तहत आने वाली सब तहसील टिक्कन के लचकंडी गांव में हुआ। पुलिस ने केस दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मिली है कि धमच्यान गांव के चार युवक एक टैक्सी लेकर बरोट में शादी में भाग लेने के लिए गए हुए थे। शनिवार आधी रात को वापस लौटते हुए उनकी कार खाई में जा गिरी। जिससे चारों युवकों व चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान गंगा राम (22 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह निवासी बजोर, सागर (17 वर्ष) पुत्र राजकुमार घमच्याण, कर्म सिंह (34 वर्ष) पुत्र इंद्र सिंह निवासी घमच्याण, गुलाब सिंह (27 वर्ष) पुत्र सुंदर सिंह, राजेश (25 वर्ष) पुत्र बुद्धि सिंह के तौर पर हुई है।

मासूम की जान लेने वाला 12 घंटे में रिहा: ड्राइविंग सीखते वक्त स्कॉर्पियो से कुचला, थाने के बाहर परिजनों का प्रदर्शन…
बाघिन ‘मौसी’ की ममता! 3 साल तक टी-28 ने मां की तरह पाले बहन के 3 बच्चे, ट्रेन दुर्घटना में मां की हुई थी मौत
DURG Police Transfer : SP ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, TI, SI, ASI, हेड कांस्टेबल समेत कई पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार को देना होगा 1.76 करोड़ रुपये का हर्जाना
Azam Khan Case Acquittal: अमर सिंह की बेटियों पर टिप्पणी मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने आजम खान को बरी किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?