CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा में RHO और नर्स पत्नी का वीडियो वायरल, निजी कंपनी प्रचार पर जांच

सरगुजा में RHO और नर्स पत्नी का वीडियो वायरल, निजी कंपनी प्रचार पर जांच

By Newsdesk Admin
22/04/2026
Share

सीजी भास्कर 22 अप्रैल

सरगुजा जिले के सखौली अस्पताल में पदस्थ एक RHO का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक निजी वेलनेस कंपनी का प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में RHO सोयाबर सिंह यह कहते नजर आ रहे हैं कि सरकारी नौकरी में विदेशों जैसा पैकेज नहीं मिल सकता और इसके लिए कंपनी से जुड़ना जरूरी है।

नर्स पत्नी भी कर रही थी प्रचार
वीडियो में उनकी पत्नी, जो स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं, भी लोगों को कंपनी से जुड़ने के लिए प्रेरित करती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 25 दिन पुराना है, जो लखनपुर में आयोजित एक मार्केटिंग कार्यक्रम का है, जिसमें बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग शामिल हुए थे।

‘बैलेंस कोच’ बनकर कर रहे थे मार्केटिंग
कार्यक्रम के दौरान सोयाबर सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह कंपनी के ‘बैलेंस कोच’ के रूप में उत्पादों का प्रचार करते हुए लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे।

लाखों के पैकेज और विदेश टूर का दावा
कार्यक्रम में RHO ने कहा कि कोरोना काल में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मान नहीं मिला, जबकि ‘बैलेंस कोच’ बनने पर लाखों का पैकेज और विदेश यात्रा का अवसर मिलता है। वीडियो में उन्होंने कंपनी से हुई अपनी कमाई भी दिखाई, जो एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

विभागीय प्रतीकों के इस्तेमाल पर भी सवाल
वीडियो में दोनों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लोगो का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे विभाग की छवि पर सवाल उठे हैं।

जांच के आदेश जारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के जेडी डॉ. अनिल शुक्ला ने सीएमएचओ डॉ. पीएस मार्को को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल में चाकूबाजी: मामूली विवाद का खौफनाक मोड़, दो छात्र घायल
CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई MLA देवेंद्र यादव से पुलिस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ 🛑 ASP बोले – “जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे”
मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, जेसीबी सहित 100 लोगों की टीम पहुंची भिलाई के सेक्टर-6 ‘‘ई ’’ मार्केट, तमाम विरोध के बावजूद आधे घंटे की मोहलत दे खदेड़े गए अवैध कब्जाधारी, ठेले-खोमचे लगवा जमकर वसूली करने वालों पर नसेवि का करारा प्रहार
Uniform Civil Code : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की तैयारी तेज, गोवा-उत्तराखंड मॉडल का करेगी अध्ययन समिति
🛑 भिलाई BSP टाउनशिप में गांजा ले जा रहे युवक को मुर्गा चौक पर पुलिस ने दबोचा 🛑 सेक्टर-6 रसियन ब्लाक में रहता है आरोपी 🛑 भिलाई भट्टी पुलिस की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?