CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में युवक पर हथियारों से हमला, तलवार कड़े चाकू से किया वार

रायपुर में युवक पर हथियारों से हमला, तलवार कड़े चाकू से किया वार

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तलवार, कड़े और चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक के सिर, माथे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप
पुलिस के मुताबिक, बोरियाखुर्द निवासी अरशद किसी काम से काशीराम नगर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका काशीराम नगर निवासी बलजीत और उसके साथियों से पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया।

तीन से अधिक आरोपियों ने किया हमला
पीड़ित अरशद के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी बलजीत, बॉबी, लक्की चंद्राकर और अन्य साथियों ने मिलकर उस पर धारदार हथियारों से हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने तलवार, कड़े और चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ममता हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में टीमें जुटा दी गई हैं।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल
इधर, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मामूली कार्रवाई करने का आरोप लगाया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

HPV Vaccine Free India : देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 14 वर्ष की 1.15 करोड़ किशोरियों को मिलेगा मुफ्त टीका
Raipur Court Escape : कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के 11 लाख रुपये थाईलैंड-चाइना भेजने वाले सीए समेत तीन गिरफ्तार
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल
बीजेपी सांसद का विरोध प्रदर्शन: बंगला न मिलने पर भवन में ताला, बस्तर को रायगढ़ बाड़ा बनाने की चेतावनी…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : रायगढ़ में 2.50 लाख का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

देवगांव के पास सड़क किनारे गांजा बेचने के…

Deepak Baij Demands
Deepak Baij Demands : दिवाली से पहले किसानों को ₹6,000 करोड़ दे सरकार: दीपक बैज

Deepak Baij Demands: बैज की मांग है कि…

Hostel Wardens Protest : जशपुर में छात्रावास अधीक्षकों का 12 नवंबर को प्रदर्शन, बोले- ₹1,500 में भोजन व्यवस्था चलाना मुश्किल

Hostel Wardens Protest : सहायक आयुक्त संजय सिंह…

Bastar Digital Arrest Cyber Fraud
Bastar Digital Arrest Cyber Fraud : ‘क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं’ कहकर डिजिटल अरेस्ट की कोशिश, पॉर्न वीडियो देखने के नाम पर 2 लाख की मांग

Bastar Digital Arrest Cyber Fraud: यह घटना डिजिटल…

Rahul Gandhi Vs Nirmala Sitharaman : ‘टाटा को बर्बाद किया जा रहा’ बयान पर निर्मला सीतारमण का पलटवार!
Rahul Gandhi Vs Nirmala Sitharaman : ‘टाटा को बर्बाद किया जा रहा’ बयान पर निर्मला सीतारमण का पलटवार!

टाटा समूह को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?