CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा में विवादों से घिरा शिक्षक, छात्रा के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई

सरगुजा में विवादों से घिरा शिक्षक, छात्रा के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल

सरगुजा। जिले के बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक को छात्रा के साथ जंगल किनारे कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद डीईओ ने शिक्षक को स्कूल से हटाकर उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है और जांच के लिए टीम गठित की गई है।

आधी रात जंगल किनारे पकड़े गए
जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच सरमना के लंकाडांड जंगल के पास कुछ युवकों ने एक कार को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा। पास जाकर देखने पर बताया जा रहा है कि कार की पिछली सीट पर शिक्षक सुरेश जायसवाल एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

वीडियो बनाकर किया वायरल
स्थानीय लोगों ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा पास के गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

गाड़ी में संगठन का बोर्ड भी मिला
बताया गया कि आरोपी शिक्षक की कार में स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक व कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का बोर्ड भी लगा हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई।

भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद कार्रवाई
मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता ने डीईओ से शिकायत की। इसके बाद सरगुजा डीईओ दिनेश झा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को स्कूल से हटाकर बीईओ कार्यालय उदयपुर में अटैच कर दिया।

जांच के लिए टीम गठित
डीईओ ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम बनाई है, जिसमें बीईओ बतौली शरद चंद्र मेशपाल, सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्रिंसिपल को शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कश्मीर मॉडल पर नक्सलियों के खिलाफ नई रणनीति, चार राज्यों की फोर्स मिलकर करेगी निर्णायक कार्रवाई
Rural Employment Scheme Negligence : रोजगार सहायक पर गिरी गाज, वसूली के निर्देश
Teachers Rationalisation News: क्या सच में खत्म हुए 37,000 शिक्षक पद? सरकार ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
दूल्हा तो सरकारी नौकरी वाला ही चाहिए, 1.25 लाख मंथली सैलरी स्लिप दिखाने पर भी नहीं पिघली दूल्हन, सात फेरे बिना लौटी इंजीनियर की बारात
Chhattisgarh Temple Crowd New Year : नए साल की सुबह आस्था से रोशन छत्तीसगढ़, प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Bilaspur Youth Murder Case

Bharatmala Compensation Scam : फर्जी नामांतरण के आरोपों से मचा हड़कंप

Bharatmala Compensation Scam

Steel Trader Arrested in GST Scam : 6.93 करोड़ के GST घोटाले में DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई

Steel Trader Arrested in GST Scam

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर हमला

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara

You Might Also Like

Liquor Quality Issue
छत्तीसगढ़

Liquor Quality Issue : सीलबंद शराब की बोतल में निकला कीड़ा, 10 दिन में दूसरा मामला

13/06/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Fire Accident : बंद दरवाजे के पीछे जलता रहा बुजुर्ग, टाटीबंद में रूम हीटर बना मौत की वजह….!

17/01/2026
खेलट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

विधायक रिकेश सेन की इस पहल से भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में हर्ष की लहर, खबर मिलते ही कोच दलजीत की डबडबा गईं आंखें, कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने दी 2 करोड़ की स्वीकृति

11/02/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

पिता की हत्या में 6 वर्षीय बच्ची की गवाही पर्याप्त:हाईकोर्ट ने आरोपियों की अपील की खारिज, कांकेर में 2016 में हुआ था मर्डर

14/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?