CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Patwari Assault Case : भाजपा नेता की गुंडागर्दी, पटवारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Patwari Assault Case : भाजपा नेता की गुंडागर्दी, पटवारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share
Patwari Assault Case
Patwari Assault Case

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : सरगुजा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दरिमा तहसील के कंठी हल्का में पदस्थ पटवारी प्रकाश मंडल (Patwari Assault Case) के साथ खुलेआम मारपीट की गई। इस पूरे मामले में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनू कुजूर का नाम सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे जिले में आक्रोश का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी प्रकाश मंडल अपने कंठी स्थित कार्यालय में नियमित शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोनू कुजूर अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पटवारी पर हमला कर दिया और कार्यालय के भीतर ही मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट का यह सिलसिला कार्यालय से निकलकर सड़क तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जब पटवारी जान बचाकर बाहर की ओर भागे, तब भी आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और डंडे से बेरहमी से पिटाई करता रहा। भयभीत पटवारी इधर-उधर भागते रहे, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला मोनू कुजूर उर्फ जितेंद्र, करजी खर्रा का निवासी है और वर्तमान में भाजपा अजा मोर्चा मंडल दरिमा का अध्यक्ष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पहले भी विवादित गतिविधियों में शामिल रहा है, जिससे इस घटना ने और गंभीर रूप ले लिया है।

इस घटना के बाद जिलेभर के पटवारियों (Patwari Assault Case) में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पटवारियों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे राजस्व अमले की गरिमा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने दरिमा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पटवारी (Patwari Assault Case) संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मुद्दे पर एक आपात बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही जिले के सभी पटवारी कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

पटवारियों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की गुंडागर्दी कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। शासकीय कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर कितनी सख्ती बरती जाती है।

Illegal Paddy Storage Action Sarayapali : अवैध धान भंडारण पर संयुक्त टीम की छापेमारी, 27,200 बोरे धान मौके पर जब्त
Chhattisgarh TET Exam 2026: प्रदेश के 1022 केंद्रों पर आज शिक्षक पात्रता परीक्षा, सवा तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में
School Exam Order Update : परीक्षा व्यवस्था पर शिक्षा विभाग का यू-टर्न, पुराने आदेश में किया गया अहम बदलाव
Good Governance Festival : सुशासन तिहार बना लोगों की उम्मीदों का मंच, हजारों आवेदनों पर हुई कार्रवाई, गांवों तक पहुंचा प्रशासन
Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Blackmail Case 
AI Blackmail Case : फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, महिला से ₹5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार

AI Blackmail Case : पीड़िता की शिकायत के बाद…

Korba Family Attack
Korba Family Attack : सोते परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला की हत्या

Korba Family Attack : इस घटना का एक…

Pendra News
Pendra News : पेण्ड्रा में अग्रवाल समाज ने उठाई नए समाज भवन की मांग, महिला मंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष से की मुलाकात

पेण्ड्रा में अग्रवाल समाज के नए समाज भवन…

BSP Quarters
BSP Quarters : सरकारी आवासों पर आखिर किसका कब्जा, सैकड़ों क्वार्टरों को लेकर उठे बड़े सवाल

नंदिनी माइंस टाउनशिप में इन दिनों सरकारी आवासों…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

Surajpur Murder Case : पुलिस आरोपी से पूछताछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?