CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Quarters : सरकारी आवासों पर आखिर किसका कब्जा, सैकड़ों क्वार्टरों को लेकर उठे बड़े सवाल

BSP Quarters : सरकारी आवासों पर आखिर किसका कब्जा, सैकड़ों क्वार्टरों को लेकर उठे बड़े सवाल

By Newsdesk Admin
27/07/2026
Share
BSP Quarters
BSP Quarters

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। नंदिनी माइंस टाउनशिप में इन दिनों सरकारी आवासों को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं (BSP Quarters) तेज हैं। कॉलोनी में रहने वाले कई नागरिकों का दावा है कि बड़ी संख्या में सरकारी क्वार्टर नियमों के मुताबिक इस्तेमाल नहीं हो रहे। अवैध कब्जे, किराये पर आवास चलाने और सरकारी सुविधाओं के दुरुपयोग को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं।

Contents
  • 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा BSP Quarters
  • किराये पर चलाए जाने के भी लगाए गए आरोप
  • स्कूल और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने का दावा
  • बिजली पानी चोरी और अवैध निर्माण के आरोप
  • बीएसपी अधिकारी ने क्या कहा
  • जांच और सर्वे की उठी मांग

इलाके के लोगों का कहना है कि यदि पूरे टाउनशिप का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए तो कई ऐसे मामले सामने आ सकते हैं, जिनसे सरकारी संपत्ति के उपयोग और राजस्व से जुड़ी स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल इन दावों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने जांच की मांग उठाई है।

इसे भी पढ़ें : Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा BSP Quarters

स्थानीय नागरिकों के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र की नंदिनी माइंस टाउनशिप में करीब 1200 सरकारी क्वार्टर हैं। दावा किया गया है कि इनमें से लगभग 650 आवासों पर कथित रूप से अवैध कब्जा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

BSP Quarters
BSP Quarters

किराये पर चलाए जाने के भी लगाए गए आरोप

नागरिकों ने आरोप लगाया है कि कुछ सरकारी शिक्षक और अन्य आवंटित लोग अपने नाम पर मिले बीएसपी क्वार्टरों को नियमों के विपरीत किराये पर चला रहे हैं। यह भी दावा किया गया है कि कुछ बीएसपी कर्मचारियों ने दो दो क्वार्टर आवंटित कराकर उन्हें करीब छह हजार रुपये प्रतिमाह तक किराये पर दे रखा है।

स्कूल और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने का दावा

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सरकारी क्वार्टरों का उपयोग बिना अनुमति स्कूल चलाने और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। यदि जांच होती है तो इन मामलों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

इसे भी पढ़ें : Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

बिजली पानी चोरी और अवैध निर्माण के आरोप

टाउनशिप मार्केट को लेकर भी कई आरोप लगाए गए हैं। नागरिकों का कहना है कि कई स्थानों पर अवैध निर्माण कर बड़े मकान (BSP Quarters) बना दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ दुकानों, गैरेज और वर्कशॉप में कथित रूप से अवैध बिजली कनेक्शन, अवैध नल कनेक्शन और बिना अनुमति व्यवसाय संचालित किए जा रहे हैं।

कुछ प्रतिष्ठानों में वर्षों पुराने काले मीटर लगे होने का दावा करते हुए उनकी जांच और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बदलने की मांग भी की गई है।

बीएसपी अधिकारी ने क्या कहा

मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक प्रबंधक एस एन शुक्ला से जानकारी मांगी गई। उन्होंने इस विषय पर विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि संबंधित जानकारी सूचना के अधिकार के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें :  Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

जांच और सर्वे की उठी मांग

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पूरे टाउनशिप का व्यापक सर्वे कराने, सरकारी आवासों के उपयोग का भौतिक सत्यापन कराने, बिजली और पानी की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच करने तथा यदि अनियमितता मिले तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई (BSP Quarters) की मांग की है।

फिलहाल यह उल्लेखनीय है कि अवैध कब्जे, किराया कारोबार, बिजली पानी चोरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े सभी दावे स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या किसी जांच एजेंसी की अंतिम रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं : CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार

Sarguja Collector Order : 45 डिग्री गर्मी में कलेक्टर ने दोपहर 12 से 3 बजे तक इस काम पर लगाया प्रतिबंध
Leopard Attack : तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों से मिलने अस्पताल पहुंचीं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बेहतर इलाज और सहायता दिलाने का दिया भरोसा
Swachhata Sangam : स्वच्छता में प्रथम रैंक लाने वाले नगरीय निकाय को मिलेगा एक करोड़ का पुरस्कार
Junior Basketball Trials India: राजनांदगांव की चार बेटियों का बड़ा चयन, चेन्नई ट्रायल में दिखेगा हुनर
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Expansion India Challenge
Expansion India Challenge : BRICS विस्तार से बढ़ी चुनौती, भारत के सामने साझा सहमति बनाने और अमेरिका संतुलन की दोहरी परीक्षा

BRICS Expansion India Challenge : वैश्विक व्यापार में…

Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

Bilaspur College Ragging Case :सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप…

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?