CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhooth Bangla : ‘धुरंधर 2’ को टस से मस नहीं कर पा रही अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’,

Bhooth Bangla : ‘धुरंधर 2’ को टस से मस नहीं कर पा रही अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’,

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी यह तमाम नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ कर करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। इसके बाद अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ रिलीज हुई, लेकिन यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) ठीक-ठाक कमाई कर रही है, लेकिन धुरंधर को मात देने में नाकाम साबित हो रही है।

Contents
  • भूत बंगला का कलेक्शन
  • डकैत कलेक्शन
  • धुरंधर 2 कलेक्शन

भूत बंगला का कलेक्शन

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज को आज गुरुवार को सात दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद इसकी कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज हो रही है। इस फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन आठ करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन बुधवार को कलेक्शन में और कमी आई और फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) ने छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 78.93 करोड़ रुपये हो गया है। खबरों के मुताबिक इसे करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। दूसरे दिन कलेक्शन 19 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये रहा। चौथे दिन कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही। छठे दिन तक भी यह फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ले पाई है।

डकैत कलेक्शन

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अभिनीत एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘डकैत’ भी सिनेमाघरों में लगी है, मगर अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। यह फिल्म तेलुगु और हिंदी दोनों ही भाषाओं में रिलीज हुई। मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 53 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को 13वें दिन कलेक्शन 51 लाख रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है।

धुरंधर 2 कलेक्शन

एक्शन स्पाई फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं और अब भी इसका जलवा कायम है। रिलीज को महीनाभर पूरा होने और नई फिल्मों के आने के बावजूद यह फिल्म लगातार करोड़ों में कमाई कर रही है। बुधवार को 35वें दिन इसने 1.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1121.11 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

Aamir Khan Junaid Khan Film : बेटे की फिल्म के लिए आगे आए आमिर खान, ‘धुरंधर’ का असर भांप पहले ही टाल दी रिलीज़
Alpha box office collection : बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, दो दिन में 37.60 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Jennifer Winget Marriage : तलाक के 14 साल बाद फिर गूंजेगी शहनाई, जेनिफर विंगेट की ‘मिस्ट्रीमैन’ संग चर्चा तेज
Abhishek Bachchan Filmfare Award : 25 साल बाद मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड, इमोशनल हुए जूनियर बच्चन, इन्हें बताया अपना ‘हीरो’
Toxic Advance Booking : रिलीज से पहले ही टॉक्सिक का धमाका, 6.7 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां…

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से…

Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर
Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर

रायपुर की CCTV व्यवस्था (Raipur CCTV Camera News)…

Drowning Incident
Drowning Incident : तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां नहीं लौटीं घर, डूबने से मौत

गुरुवार दोपहर तालाब की ओर गईं तीन मासूम…

Raipur Property Expo 2026  : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट 
Raipur Property Expo 2026  : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट 

घर, प्लॉट, फ्लैट या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने वालों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?