CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jhabu Ash Dam Breach : झाबू राखड़ बांध फूटा, रिकॉर्ड डिमांड के बीच बिजली उत्पादन घटा

Jhabu Ash Dam Breach : झाबू राखड़ बांध फूटा, रिकॉर्ड डिमांड के बीच बिजली उत्पादन घटा

By Newsdesk Admin
24/04/2026
Share
Jhabu Ash Dam Breach
Jhabu Ash Dam Breach

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल : हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) में झाबू राखड़ बांध (Jhabu Ash Dam Breach) फूटने की घटना का असर अब राज्य के बिजली उत्पादन पर भी पड़ने लगा है। बांध की मरम्मत शुरू होने के कारण संयंत्र से निकलने वाली राख की आपूर्ति रोकनी पड़ी है, जिससे 210-210 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयों को बंद कर दिया गया है (Korba Power Plant)। साथ ही इतनी ही क्षमता वाली अन्य इकाइयों का उत्पादन भी आधा कर दिया गया है। कुछ इकाइयां पूर्ण लोड पर नहीं चल रही हैं।

Contents
  • विशेषज्ञों की टीम आएगी आज
  • दो दिन में सामान्य होगा उत्पादन

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (सीजीपीजीसीएल) के एचटीपीपी संयंत्र में 210-210 मेगावाट की चार इकाइयां हैं। इनमें एक नंबर इकाई से 110 मेगावाट और दो नंबर इकाई से 130 मेगावाट बिजली उत्पादित की जा रही है, जबकि तीन और चार नंबर इकाइयों को बंद कर दिया गया है। वहीं 500 मेगावाट विस्तार परियोजना से 403 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। बांध (Jhabu Ash Dam Breach) में रिसाव दूर करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी है। तटबंध को मजबूत करने, रिसाव रोकने और निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का काम चल रहा है। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए राख रोकने जाली लगाने की तैयारी भी की जा रही है।

प्रबंधन ने 840 मेगावाट संयंत्र से निकलने वाली राख को झाबू की जगह डिंडोलभाठा राखड़ बांध में डायवर्ट कर दिया है। सीजीपीजीसीएल के संयंत्रों से 2900 मेगावाट की जगह 2053 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। वहीं गर्मी के कारण राज्य में बिजली की मांग बढ़कर 6900 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो अब तक की सर्वाधिक खपत है (Chhattisgarh Power Demand)। बीते वर्ष की तुलना में करीब 200 मेगावाट मांग बढ़ी है। उत्पादन और आपूर्ति के अंतर को संतुलित करने के लिए सेंट्रल सेक्टर से करीब 4819 मेगावाट बिजली ली जा रही है। अनुबंधित बिजली उपलब्ध होने से फिलहाल बिजली संकट की स्थिति नहीं बनेगी।

विशेषज्ञों की टीम आएगी आज

झाबू राखड़ बांध फूटने के मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम शुक्रवार को एचटीपीपी पहुंचेगी। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर बांध फूटने के कारणों की जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय सुझाएगी ।

दो दिन में सामान्य होगा उत्पादन

मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने बताया कि झाबू राखड़ बांध पर दबाव कम करने के लिए उत्पादन घटाया गया है। शेष इकाइयां आधी क्षमता पर चलाई जा रही हैं और राख को अन्य बांध में भेजा जा रहा है। मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और दो दिन में स्थिति सामान्य करने का प्रयास है।

बैज का आरोप: वक्फ की जमीनें उद्योगपतियों को देने की तैयारी, संशोधन से भटकाया जा रहा ध्यान
Murder During Robbery : पति-पत्नी को बनाया बंधक, पति की चाकू मारकर हत्या
House Theft : विधवा महिला के सूने घर में चोरी, धान बिक्री के 28 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर
Youth Congress protests in Bhilai : शराब दुकान के विरोध में पुलिस से धक्का-मुक्की
Opera Dance : ओपेरा डांस पर सख्त कार्रवाई, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार, एसडीएम की भूमिका पर जांच शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : ई-20 पेट्रोल को…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

England Vs Pakistan : इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप, सचिन से आगे निकले जो रूट
England Vs Pakistan : इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप, सचिन से आगे निकले जो रूट

इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान को 8…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?