CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Farmer Registry Issue CG : किसानों को रजिस्ट्री के बाद भी नहीं मिल रही जमीन की ऋण पुस्तिका

Farmer Registry Issue CG : किसानों को रजिस्ट्री के बाद भी नहीं मिल रही जमीन की ऋण पुस्तिका

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण की प्रक्रिया जून से शुरू कर दी हो, लेकिन किसानों की वास्तविक समस्या का हल अब तक नहीं हो पाया है। ऋण पुस्तिका (पट्टा) के लिए न कोई स्पष्ट गाइडलाइन है, न तय प्रक्रिया, जिस कारण किसानों को तहसील व न्यायालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत तीन जून से जमीन की रजिस्ट्री होते ही नामांतरण स्वतः हो रहा है, लेकिन इसके बाद अगला जरूरी दस्तावेज ऋण पुस्तिका पाने के लिए किसानों को महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। बिना ऋण पुस्तिका के न तो बैंक से कर्ज मिल पा रहा है, न सहकारी समिति में पंजीयन हो रहा और न ही बीज-खाद का लाभ मिल पा रहा है।

तहसीलदार-पटवारी भी असमंजस में

कोई स्पष्ट आदेश या गाइडलाइन न होने के कारण कई तहसीलदार और पटवारी ऋण पुस्तिका जारी करने से इन्कार कर रहे हैं। कुछ मामलों में तो किसानों को न्यायालय में अलग से आवेदन करने की सलाह दी जा रही है। इससे किसानों का समय और श्रम दोनों बर्बाद हो रहा है।

रायपुर में तीन हजार, प्रदेश में आंकड़ा 50 हजार पार

राजधानी में ही 3,000 से अधिक किसानों को रजिस्ट्री के बावजूद ऋण पुस्तिका नहीं मिली है। पूरे प्रदेश की बात करें तो 50,000 से अधिक खरीदारों को नई जमीन के पट्टे नहीं मिल पाए हैं। इनमें से अधिकतर मामले कृषि भूमि की खरीद से जुड़े हैं।

पुराना पट्टा रखने वाले लाभ में, नए खरीददार परेशान

जिन किसानों ने केवल कुछ हिस्सा जमीन का बेचा है, उनके पास पुराना ऋण पुस्तिका होने के कारण उन्हें दिक्कत नहीं हो रही। लेकिन नई जमीन खरीदने वाले किसान न तो बैंक में खाता खोल पा रहे, न कर्ज ले पा रहे, और न ही सहकारी समितियों में खाद-बीज के लिए पंजीयन करा पा रहे हैं।

अफसरों को नहीं वास्तविक स्थिति की जानकारी

राजस्व विभाग के अफसरों को यह जानकारी ही नहीं कि नामांतरण के बाद भी ऋण पुस्तिका के लिए अलग से आवेदन करना पड़ रहा है। उन्हें लगता है कि आनलाइन ही सब प्रक्रिया पूर्ण हो रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे उलट है।

वर्जन

राज्य के डायरेक्ट्रेट में ऋण पुस्तिकाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। जिलों को डिमांड के अनुसार भेजी जा रही हैं। जल्द ही ऋण पुस्तिका की आनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी।

टंकराम वर्मा, राजस्व मंत्री

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय
bridge project : मंजूरी मिली, आदेश भी जारी हुआ, फिर आखिर क्यों अटक गया महादेव घाट का ओवरब्रिज
Chhattisgarh Train Cancelled : गोंदिया–दुर्ग मेमू समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित, रेलवे द्वारा देखें जारी सूची
Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम
Western Disturbance Effect : पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, 3 फरवरी को बारिश के आसार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान
SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : एसआईआर के दौरान…

SCST Entrepreneurs
SCST Entrepreneurs :  एससीएसटी युवाओं के लिए 1000 करोड़ फंड की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर में एससीएसटी इंटरप्रेन्योर्स चेंबर ऑफ कॉमर्स ने…

Oriental Insurance Blacklisted : बीमा दावा चार साल लंबित रखने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Oriental Insurance Blacklisted : बीमा दावा चार साल लंबित रखने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे (Oriental Insurance Blacklisted)…

Wage Payment
Wage Payment :  पांच साल से मजदूरी का इंतजार, सुकमा के ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे

सुकमा के बोड़को गांव के ग्रामीण पिछले पांच…

Raipur Fraud
Raipur Fraud :  गृहमंत्री का पीए बनकर 25 लाख की ठगी, नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर 15 लोग फंसे

रायपुर में सरकारी नौकरी और ट्रांसफर कराने का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?