CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कैंसर मरीज की 2 लाख सहायता राशि रोकी गई, बाबू निलंबित; कलेक्टर ने प्राचार्य को नोटिस के दिए निर्देश

कैंसर मरीज की 2 लाख सहायता राशि रोकी गई, बाबू निलंबित; कलेक्टर ने प्राचार्य को नोटिस के दिए निर्देश

By Newsdesk Admin
24/04/2026
Share

सीजी भास्कर 24 अप्रैल

रायपुर में कैंसर पीड़ित महिला व्याख्याता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि रोके जाने के मामले में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार बाबू को निलंबित कर दिया। साथ ही प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने मात्र दो दिनों के भीतर लगभग 2 लाख रुपए की राहत राशि जारी करने के निर्देश दिए, जिससे लंबे समय से अटकी सहायता तुरंत उपलब्ध हो सकी।

आर्थिक परेशानी बताकर लगाई थी गुहार
जानकारी के मुताबिक कैंसर से जूझ रही व्याख्याता ने इलाज के दौरान आ रही आर्थिक दिक्कतों को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर मदद की अपील की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

तेजी से पूरी हुई प्रक्रिया, 2 दिन में राशि स्वीकृत
इसके बाद संचालनालय लोक शिक्षण को प्रस्ताव भेजा गया और प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए महज दो दिनों में राशि स्वीकृत कर संबंधित डीडीओ को भुगतान के लिए जारी कर दी गई।

बाबू ने आवेदन आगे नहीं बढ़ाया
जांच में यह सामने आया कि पीड़िता ने अपने विद्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन जमा किया था, लेकिन संबंधित सहायक ग्रेड-03 (बाबू) ने उसे उच्च कार्यालय तक भेजा ही नहीं। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर के निर्देश पर बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, धरसींवा कार्यालय में अटैच किया गया है।

लापरवाही पर सख्त चेतावनी
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंदों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।

चैनपुर पंचायत में लाखों का घोटाला, RTI में हुआ खुलासा: एक दिन में दिखाया 49 ट्राली रेत और 400 बोरी सीमेंट का उपयोग
Chhattisgarh Panchayat Secretary Suspension : पंचायत सचिव निलंबित, अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
Land Guideline Chhattisgarh : सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सीएम को पत्र, जमीन गाइडलाइन दरों की वृद्धि पर जताई कड़ी आपत्ति
Extradition of Khalistani Terrorist Parminder Singh: अबूधाबी से भारत लाया गया आतंकी पिंडी
अब फर्जी CBI नोटिस से बचाएगा ‘ABHAY’ AI बॉट, डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार की बड़ी पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

Esha Deol returns to the big screen : हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘घूंघट’ में धमाकेदार वापसी

सीजी भास्कर, 08 जून। लंबे समय बाद अभिनेत्री…

Shilpa Shetty Birthday : 51वें जन्मदिन पर क्या मिला ऐसा खास संदेश, जिसे सुन भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी

सीजी भास्कर, 08 जून। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के…

OP Choudhary : सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दो टूक, जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री…

CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित

सीजी भास्कर, 08 जून। CBSE 12वीं की कॉपियों…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

CG DA Hike : कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता

19/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्ग

Car Fire Incident in Bhilai-3: ठंड से बचने जलाया अलाव, लपटों में झुलसी दो कारें; आरोपी गिरफ्तार

27/11/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डरोजगारसरकारी नौकरी/ Govt Job

UPSC पुलिस और RPSC एसआई भर्ती, 11-8 sep है लास्ट डेट

03/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगधर्मफीचर्ड

Bilaspur Tension: शिवलिंग पर पेशाब की घटना से बवाल, बस्ती में पथराव और तोड़फोड़

04/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?