CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh land dispute murder case : बेटे ने की मां की हत्या

Raigarh land dispute murder case : बेटे ने की मां की हत्या

By Newsdesk Admin
24/04/2026
Share

सीजी भास्कर 24 अप्रैल I रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण ने अपनी बड़ी मां की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को बाइक में ले जाकर जंगल में फेंक दिया I ( Raigarh land dispute murder case )

Contents
  • लापता होने की शिकायत से खुला मामला
  • जंगल में मिला सड़ा-गला शव : Raigarh land dispute murder case
  • जमीन विवाद बना हत्या की वजह
  • सबूत छिपाने के लिए जंगल में फेंका शव
  • आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
  • पुलिस की सख्त चेतावनी

चार दिन बाद सड़ी-गली लाश मिलने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

लापता होने की शिकायत से खुला मामला

जानकारी के अनुसार, बुधवार को ग्राम बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल में अपनी मां केवला बाई राठिया (70) के 4-5 दिनों से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने जमीन विवाद को लेकर अपने चचेरे भाई आशन राठिया (36) पर संदेह जताया। इसी दौरान पुलिस को बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के पास जंगल में शव मिलने और दुर्गंध आने की सूचना मिली।

जंगल में मिला सड़ा-गला शव : Raigarh land dispute murder case

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां झाड़ियों के बीच गड्ढे में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला, जिसकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

जांच के दौरान परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जमीन के बंटवारे और बिक्री को लेकर आशन राठिया और केवला बाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

18 अप्रैल को केवला बाई महुआ बीनने गई थीं, तभी विवाद के दौरान आरोपी ने उन पर लात-घूसों और मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सबूत छिपाने के लिए जंगल में फेंका शव


हत्या के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने के लिए शव को मोटरसाइकिल में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर आशन राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और जमीन से जुड़े दस्तावेज जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। (Raigarh land dispute murder case)

पुलिस की सख्त चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जमीन या पारिवारिक विवाद में कानून हाथ में लेना समाधान नहीं है। ऐसे जघन्य अपराधों पर रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि विवादों का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से करें, न कि हिंसा के जरिए।

MDMA Drugs : पंजाब से आ रहा था नशे का जाल, बिलासपुर में ग्राहक का इंतजार कर रहे दो युवक दबोचे गए
Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign : अनूठा अभियान, डाक के जरिए बीज पहुंचा रहे भोज साहू
Hyundai Verna 2026 Price India : ₹10.98 लाख से शुरू हुई नई Hyundai Verna, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में बड़े अपडेट
Deepfake Porn पर बना कानून, Donald Trump ने बिल पर किए साइन, 48 घंटे में होगा एक्शन
Lalu Yadav Sick: राबड़ी आवास से निकलते ही लालू यादव की तबीयत और ज्यादा बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, नहीं जा सके दिल्ली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

Digital Education Bhilai
Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप और कोक-कोयला…

Mungeli Robbery
Mungeli Robbery: 48 घंटे में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए

Mungeli Robbery मामले में मुंगेली पुलिस ने बड़ी…

CGPSC Scam
CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा पैटर्न

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?