सीजी भास्कर, 24 अप्रैल |
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 24 अप्रैल को लगातार तीसरे सत्र में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty 50 दोनों करीब 1% तक टूट गए।
30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरकर 76,680.75 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी फिसलकर 23,899.25 पर आ गया। इस गिरावट के चलते निवेशकों को एक ही दिन में करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। Bombay Stock Exchange में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 466 लाख करोड़ से घटकर 460 लाख करोड़ रुपये रह गया।
अगर पिछले तीन दिनों की बात करें, तो बाजार में गिरावट और ज्यादा गहरी रही है। सेंसेक्स करीब 2,400 अंक (लगभग 3%) टूट चुका है, जबकि निफ्टी 50 में 2.6% की गिरावट आई है। इस दौरान निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब 9 लाख करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।


