CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teejan Bai Health Update : तीजन बाई के निधन की खबर निकली कोरी अफवाह, पूरी तरह स्वस्थ हैं पद्मविभूषण गायिका!

Teejan Bai Health Update : तीजन बाई के निधन की खबर निकली कोरी अफवाह, पूरी तरह स्वस्थ हैं पद्मविभूषण गायिका!

By Newsdesk Admin
27/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल I छत्तीसगढ़ का गौरव और अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही तमाम खबरें महज अफवाह साबित हुई हैं। (Teejan Bai Health Update)

Contents
  • सोशल मीडिया पर ‘श्रद्धांजलि’ का फैला भ्रम : Teejan Bai Health Update
  • डॉक्टरों ने एक घंटे तक किया परीक्षण
  • अफवाहों से बचने की अपील

सोमवार को जिला अस्पताल की एक विशेष मेडिकल टीम ने उनके गनियारी (भिलाई-3) स्थित निवास पर पहुंचकर विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने न केवल उनके वाइटल्स की जांच की, बल्कि उन्हें फिजियोथेरेपी भी कराई। जांच के बाद मेडिकल टीम ने स्पष्ट किया है कि तीजन बाई की सेहत संतोषजनक है और उनके प्रशंसकों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है ।

सोशल मीडिया पर ‘श्रद्धांजलि’ का फैला भ्रम : Teejan Bai Health Update

गौरतलब है कि रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर तीजन बाई के निधन की झूठी खबर जंगल की आग की तरह फैल गई थी। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के कई व्हाट्सएप ग्रुप और प्लेटफॉर्म्स पर ‘श्रद्धांजलि’ संदेश साझा किए जाने लगे। इस भ्रामक खबर से छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश में मौजूद उनके करोड़ों प्रशंसकों के बीच हड़कंप मच गया था। लोग पूरी रात एक-दूसरे को फोन कर सच्चाई जानने की कोशिश करते रहे। सोमवार को डॉक्टरों की मौजूदगी और उनकी स्वस्थ स्थिति की जानकारी सामने आने के बाद इन तमाम कयासों पर विराम लग गया है।

डॉक्टरों ने एक घंटे तक किया परीक्षण

पाटन के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कुमार कठौतिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने करीब एक घंटे तक उनके निवास पर रहकर रूटीन चेकअप किया। डॉ. शिखर अग्रवाल और डॉ. निवेदिता सहित अन्य स्टाफ ने उनकी बीपी, शुगर, पल्स, हृदय की धड़कन और ऑक्सीजन लेवल की बारीकी से जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) सामान्य रूप से देख, समझ और बोल रही हैं। उनका खान-पान भी पहले की तरह बेहतर है। नियमित जांच के हिस्से के रूप में फिजियोथेरेपिस्ट दीपमाला चंद्राकर ने उन्हें जरूरी व्यायाम भी कराए, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर बनी हुई है ।

अफवाहों से बचने की अपील

इस मेडिकल टीम में एलएचव्ही आर. विश्वास, एमपीडब्लू संजय सेन और ईएमटी किरण भी शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग (Teejan Bai Health Update) ने स्पष्ट किया है कि तीजन बाई की उम्र और पुरानी बीमारियों को देखते हुए उनका समय-समय पर परीक्षण किया जाता है और वे फिलहाल पूरी तरह ठीक हैं। प्रशासन ने आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि किसी भी प्रतिष्ठित हस्ती के स्वास्थ्य से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को बिना पुष्टि के साझा न करें। तीजन बाई के स्वस्थ होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली है और उनके दीर्घायु होने की कामना की है ।

CG दुर्ग से सुलतानपुर-बिलासपुर से यलहंका फेस्टीवल ट्रेन का जानें शेड्यूल
Khan Sir Coaching Dispute : फायरिंग मामले में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस
15 साल की किशोरी को भगाने के मामले पर थाना में हंगामा, भाजपा नेता से अभद्रता की खबर मिलते ही MLA खुद पहुंचे और पुलिस अफसर से बात कर मामला कराया शांत
Ohhh my God….इतनाssss कैसे….❓25 हजार का बिजली बिल आया देख उठा सीने में दर्द, पलक झपकते ही सदमे से गई जान
Social Outrage : कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ फूटा अग्रवाल समाज का गुस्सा, सड़क पर उबाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Plus
WhatsApp Plus : अब व्हाट्सऐप के लिए भी देना होगा पैसा? 79 रुपये वाले नए प्लान में क्या मिलेगा खास

सीजी भास्कर, 19 जून। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

Maharashtra MLAs Visit Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के धान खरीदी मॉडल से प्रभावित महाराष्ट्र के विधायक

Maharashtra MLAs Visit Chhattisgarh

Amitabh Bachchan : 83 की उम्र में भी खुद से नहीं हैं संतुष्ट, रातभर जागते रहे महानायक, आखिर क्या थी बेचैनी

सीजी भास्कर, 19 जून। सफलता की ऊंचाइयों पर…

Dimple Chaudhary
Dimple Chaudhary : फोटो की मांग पर बढ़ा विवाद, बीच बाजार बहस का वीडियो वायरल, मौके पर पहुंची पुलिस

सीजी भास्कर, 19 जून। ग्रेटर नोएडा में एक…

ITR 2026 New Rules : इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग में बड़े बदलाव

ITR 2026 New Rules

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?