CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gangrape with Minors in Sitapur : शादी से लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म

Gangrape with Minors in Sitapur : शादी से लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म

By Newsdesk Admin
29/04/2026
Share
Gangrape with Minors in Sitapur
Gangrape with Minors in Sitapur

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सात युवकों ने शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस हृदयविदारक घटना (Gangrape with Minors in Sitapur) ने पूरे अंचल में आक्रोश पैदा कर दिया है। आरोप है कि पुलिस ने इस गंभीर मामले में शुरू से ही लापरवाही बरती और दबाव बढ़ने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की।

Contents
  • शादी से लौटते समय युवकों ने घेरा
  • खेत और स्कूल मैदान में की दरिंदगी
  • पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
  • अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

शादी से लौटते समय युवकों ने घेरा

जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अप्रैल की रात शादी का कार्यक्रम था। चार नाबालिग सहेलियां रात करीब 10 बजे समारोह से वापस लौट रही थीं। जहां गांव के स्कूल के पास आधा दर्जन मोटरसाइकिलों पर सवार 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवकों को देखकर एक नाबालिग मौके से भाग निकली, लेकिन बाकी तीन को आरोपितों ने पकड़ लिया। इस वारदात (Gangrape with Minors in Sitapur) के दौरान आरोपितों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

खेत और स्कूल मैदान में की दरिंदगी

आरोपितों ने एक नाबालिग को बाइक पर बैठाकर दूर खेत में ले गए, वहां चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं दूसरी नाबालिग के साथ स्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि एक तीसरी नाबालिग को भी युवक बाइक पर ले जा रहे थे, लेकिन वह सूझबूझ दिखाते हुए चलती बाइक से कूदकर भाग निकली। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दोनों बालिकाएं उसी रात घर पहुंची, लेकिन डर के मारे उन्होंने जानकारी नहीं दी। 25 अप्रैल को जब परिजनों को पता चला, तब वे थाने पहुंचे।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी सीतापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने तत्काल न तो एफआईआर दर्ज की और न ही पीड़िताओं का चिकित्सकीय परीक्षण (MLC) कराया। जब मामला गरमाया और जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों का दबाव बढ़ा, तब जाकर 26 अप्रैल को एक नाबालिग की शिकायत पर प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल और एक अन्य के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरे प्रकरण में पुलिस अब भी एफआईआर की तैयारी ही कर रही है।

अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

इस सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape with Minors in Sitapur) के मामले में जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग ने पुलिस प्रशासन को घेरा है। उन्होंने कहा कि दोनों पीड़िताएं आदिवासी समाज से हैं और पुलिस ने जांच में घोर लापरवाही बरती है। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध भी तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जहां कानून व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वही इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीण सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Jagdalpur Ganja Smuggling: चावल की बोरी में छिपा था नशा, पुलिस ने सप्लायर को रंगे हाथ पकड़ा
भिलाई की कुरूद बस्ती में आधा दर्जन लोग आपस में भिड़े, एक-दूसरे को पत्थर मार किया घायल, शिकायत में बताया कि जुआ खेलने से मना करने पर उपजा विवाद, FIR दर्ज
Child Murder Case Chhattisgarh  : मासूम की बलि! मां का प्रेमी ही निकला 4 साल के बच्चे का हत्यारा
Army recruitment exam 2026 Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में बनाए गए सेंटर
Durg Police Night Checking Drive: शाम से आधी रात तक दुर्ग में अड्डेबाजों पर सख्त शिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

Ram Mandir Priest Rules : बैठक में मंदिर…

बिलासपुर में ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की तैयारी, 13 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर में ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी का…

रायगढ़ में आज से 41वें चक्रधर समारोह की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

रायगढ़ में 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 से…

दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की…

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?