CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टेस्ट ड्राइव के बहाने रेसिंग बाइक लेकर भाग गया युवक, जिसे पिता बना ले गया शोरूम वह चाय वाला निकला

टेस्ट ड्राइव के बहाने रेसिंग बाइक लेकर भाग गया युवक, जिसे पिता बना ले गया शोरूम वह चाय वाला निकला

By Newsdesk Admin
07/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 नवंबर। दीपावली के दिन रेसिंग बाईक पसंद कर खरीदने शोरूम पहुंचा युवक टेस्ट ड्राइव के लिए बाईक लेकर निकला मगर लौटा नहीं। जिसे अपना पिता बता वह शोरूम पहुंचा था दरअसल वो पड़ोस का चाय बेचने वाला निकला। तीन दिन की तफ्तीश बाद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा में बाइक चोरी के इस अजीबो गरीब मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से एक सेकेंड हैंड हाईस्पीड बाइक को लेकर रफूचक्कर हो गया था। उसने बाइक चुराने के लिए एक चाय वाले को अपना पापा बताकर शोरूम में बैठा दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा के नालबंद चौराहे पर कमल मोटर्स के नाम से पुरानी बाइक का शोरूम है। शोरूम मालिक ने 3 नवंबर को थाना लोहामंडी पुलिस को सूचना दी थी कि उनके शोरूम पर एक साहिल नाम का लड़का आया और उसने सेकेंड हैंड रेसिंग बाइक खरीदने की बात कही। एक लाख रुपए में सौदा तय हुआ फिर वह अपने पिता को साथ लेकर आने की बात बोलकर चला गया। थोड़ी देर बाद फिर आया, इस बार उसके साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति भी थे, जिसे उसने अपना पिता बताया। साहिल ने बाइक की टेस्ट ड्राइव लेने की कही। जिसके बाद शोरूम संचालक ने बाइक साहिल को दे दी। साहिल बाइक की टेस्ट ड्राइव लेने के लिए निकला और संचालक ने उसके पिता को अपने साथ ही बैठाये रखा। काफी समय तक साहिल बाइक की टेस्ट ड्राइव लेकर वापस नहीं आया तो संचालक ने उसके साथ आए दूसरे व्यक्ति से उसे बुलाने के लिए कहा तो बताया कि वह उसका पिता नहीं है, वह तो थोड़ी दूरी पर ही चाय की दुकान लगाता है और साहिल उसकी दुकान पर चाय पीने के लिए आता था। उसने एक जरूरी काम से साथ चलने का आग्रह किया तो वह उसके साथ आ गया। मामले में संचालक के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि टेस्ट ड्राइव के नाम पर बाइक लेकर फरार हुआ शातिर साहिल जीआईसी ग्राउंड के पास से जाने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू की। फिर शातिर साहिल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह बाइक चलाने का शौकीन है‌। उसके परिवार की आर्थिक स्थित मजबूत नहीं है, जिसके बाद उसने बाइक नहीं खरीदी। फिर उसने बाइक लेने का यह नया प्लान बनाया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Bilaspur Zone Puja Special Trains: नवरात्र से छठ तक भीड़ को राहत, जोन ने चलाई दो विशेष गाड़ियां
CG खबर : कांग्रेस के लिए आज बड़े झटकों का दिन, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कहा – “37 साल से कांग्रेस में थे अब और नहीं…” रायगढ़ से 2 और भिलाई के 1 पार्षद प्रत्याशी ने नाम वापस ले किया भाजपा प्रवेश
Cabinet Approved Waqf Bill : कैबिनेट ने वक्फ बिल को दी मंजूरी, 10 मार्च से शुरू होने वाले संसद सत्र में पेश कर सकती है सरकार
कोरबा जा रही पिकअप नहर में समाई, 5 लोग अब भी लापता; बचाव कार्य जारी…
चमत्कार….! 44 साल की महिला 12 मंजिला इमारत से गिर कर भी जिंदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Congress Protest
Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Dhamtari Congress Protest :कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री…

Udanti Tiger Reserve 
Udanti Tiger Reserve : 20 एकड़ वनभूमि पर अवैध खेती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Udanti Tiger Reserve : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक…

Bilaspur Illegal Timber Transport 
Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur Illegal Timber Transport : स्थानीय स्तर पर…

Toll Plaza Cmplaints
Toll Plaza Cmplaints : तीन साल में 85 हजार से अधिक शिकायतें

Toll Plaza Cmplaints :मंत्रालय के अनुसार सभी टोल…

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?