CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निवास जाकर दी श्रद्धांजलि

पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निवास जाकर दी श्रद्धांजलि

By Newsdesk Admin
07/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 नवंबर। पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास का 91 वर्ष की आयु में राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित निवास मैं गुरुवार की सुबह निधन हो गया।


स्वर्गीय गोपाल व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था एम्स रायपुर को दान किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निवास जाकर उनके पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक विक्रम उसेंडी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा स्वर्गीय गोपाल व्यास छत्तीसगढ़ की राजनीति के पुरोधाओं में एक थे। वे 2006 से 2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे। व्यास जी गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे। उनकी सरलता और सादगी ने सभी को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सदैव देश व समाज हित में कार्य किया। उनका निधन देश एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री साय ने व्यास जी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे अनेक अवसरों पर उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिला। सामान्यतः किसी कार्यक्रम का शुभारंभ हम फीता काट कर करते हैं, लेकिन व्यास जी कहते थे कि मुझे यह व्यक्तिगत रूप से अच्छा नहीं लगता। हमारा काम काटने का नहीं बल्कि जोड़ने का है।

व्यास जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की ।

Disha Patani Firing Case : दिशा पाटनी फायरिंग केस, शूटरों की मौज-मस्ती का खुलासा, पुलिस जांच में सामने आए हैरान कर देने वाले तथ्य
Bilaspur High Court Judgment : रिश्ता टूटा तो नहीं बन जाता अपराध, सहमति से चले लंबे संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता: हाई कोर्ट
Raipur Loan Harassment Case : कर्ज के दबाव से महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दो आरोपी हिरासत में
चार महीने के बच्चे को मां से छीनने वाले पिता को 24 घंटे के भीतर बच्चे के साथ उपस्थित होने कड़ा निर्देश, बुजुर्ग मां को बेटा-बहू करते हैं परेशान, महिला आयोग ने सुने और भी अजब-गजब मामले
मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं भाजपा नेत्री रत्नावली, विभागीय मसले भी रखे, भ्रष्ट निकम्मे एवं हठधर्मी प्रवृत्ति वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची सौंपेंगी अगली मुलाकात में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?