सीजी भास्कर, 1 मई I रायपुर, विष्णु देव साय ने बोरे-बासी दिवस को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस दिवस को मनाने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गांवों में लोग रोज़मर्रा की जिंदगी में बोरे-बासी खाते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे “खुद को ज्यादा छत्तीसगढ़िया दिखाने की कोशिश” बताया। (Politics intensifies over ‘Bore – Basi’)
बोरे-बासी पर बयान से गरमाई राजनीति : Politics intensifies over ‘Bore – Basi’
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक जीवनशैली का हिस्सा है और इसे दिखावे के तौर पर मनाने की जरूरत नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस इस दिन को सांस्कृतिक पहचान के रूप में मनाती रही है।
सुशासन तिहार की शुरुआत
प्रदेश में आज से साय सरकार का “सुशासन तिहार” भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 जून तक चलेगा और इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।


